16 फरवरी को खुलेगा इस कंपनी का IPO, निवेशकों को मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका, यहाँ जानें डिटेल्स

16 फरवरी को खुलेगा इस कंपनी का IPO, निवेशकों को मिलेगा मोटी रकम कमाने का मौका, यहाँ जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: 16 फरवरी यानि कल ग्रे मार्केट में Viaz Tyres Limited का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खुलने वाला है। अहमदाबाद में स्थित कंपनी साल 2018 से वाहनों के लिए रबर ट्यूब, का उत्पादन और कारोबार करती है। देश के बाहर भी कंपनी का कारोबार फैला हुआ है। कल अपना आईपीओ खोलने की तैयारी में है। निवेशक 21 फरवरी तक ऑफरिंग में इन्वेस्ट कर पाएंगे। यदि आप भी ग्रे मार्केट में निवेश करने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है।

20 करोड़ रुपये के प्राइस साइज़ के साथ कंपनी 16 फरवरी को अपना आईपीओ ला रही है। जिसके लिए प्राइस बैंड 62 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी 3,22, 6000  शेयरों का फ्रेश इश्यू जारी करेगी। निवेशक एक लॉट की बोली लगा पाएंगे। प्रत्येक लॉट में 2000 शेयरों को शामिल किया गया है। इसका मार्केट कैप 75.96 करोड़ रुपये है। कर्ज भगतन, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं की पूर्ति, और पब्लिक इश्यू के खर्चों को जुटाने के लिए यह आईपीओ ओपन कर रही है।

आईपीओ में प्रोमोटर्स की प्री इश्यू शेयर होल्डिंग 99.2 प्रतिशत है। वहीं पोस्ट इश्यू शेयर होल्डिंग 73.0 प्रतिशत है। जनककुमार महेन्द्रकुमार पटेल, राजेश कुमार प्रभुदास भाई पटेल, परिचय कुमार मगन भाई पटेल, हिमाबेन राजेशकुमार पटेल और केनाबेन परिचय कुमार पटेल ऑफरिंग को प्रोमोट कर रहे हैं। 1 मार्च तक इसकी लिस्टिंग एनएसई और एसएमई पर हो सकती है।

(Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट और आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews