January News Rules: 1 जनवरी से लागू होंगे 10 नए नियम, आजमन पर पड़ेगा असर, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर 

जनवरी में कई नए नियम लागू होंगे। बैंकिंग और शेयर मार्केट इसमें शामिल है। कारें भी महंगी होगी।
January News Rules

January News Rules: नए साल की शुरुआत के साथ कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जनवरी में वीजा, क्रेडिट कार्ड, पेंशन, लोन, टेलिकॉम समेत कई नए नियम सरकार लागू करने वाली है। इन बदलावों का असर सभी नागरिकों पर पड़ेगा। किसी को फायदा तो किसी को नुकसान होगा। लागू होने से पहले इन नियमों की जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए। ताकि वे इस हिसाब से प्लानिंग कर सकें।

आरबीआई ने बिना गारंटी लोन की सीमा बढ़ा दी है। पेंशन के लिए नई सुविधा भी 1 जनवरी से शुरू होने जा रही है। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के कीमतों को अपडेट करती है। अगले महीने कुछ बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम लागू करने वाले हैं। स्टॉक मार्केट से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है। कारों की कीमत भी बढ़ सकती है। छात्रों के लिए वन नेशन वन सब्स्क्रिप्शन स्कीम शुरू होगी।

यूपीआई 123Pay से जुड़े नए नियम (UPI New Rules)

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई 123पे से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। भुगतान के लिए लिमिट डबल कर दी गई है। अब ग्राहक बिना इंटरनेट 5 हजार रुपये नहीं बल्कि 10 हजार रुपये तक का ट्रांजेक्शन कर पाएंगे।

बिना गारंटी मिलेगा किसानों को 2 लाख का लोन (Loan)

आरबीआई ने किसानों के लिए बिना गारंटी लोन की सीमा बढ़ा दी है। अब उन्हें 1.6 लाख नहीं बल्कि 2 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। नया नियम 1 जनवरी से लागू होगा।

पेंशनर्स को मिलेगी नई सुविधा (EPFO Rules)

ईपीएफओ पेंशनर्स और कर्मचारियों को नए साल से पहले सरकार ने तोहफा दे दिया है। नई सर्विस शुरू की गई है। अब पेंशनर्स देश के किसी भी बैंक ने पेंशन राशि निकाल पाएंगे। बैंक जाकर सत्यापन की जरूरत नहीं पड़ेगी।

थाईलैंड ई-वीजा नए नियम (E-Visa)

थाईलैंड जाने के लिए ई-वीजा सिस्टम लागू होने वाला है। इसका लाभ भारतीयों को मिलेगा। इसके तहत टूरिज़्म और बिजनेस के लिए 60 दिनों तक का वीजा छूट मिलेगा। नियम 1 जनवरी से प्रभावी होगा।

टेलीकॉम से जुड़े नए नियम (Telecom New Rules)

सरकार टेलीकॉम कंपनियों (जियो, एयरटेल, बीएसएनएल इत्यादि) के लिए नियमों में बदलाव करने जा रही है। अब कंपनियों को एक ही जगह से अनुमति लेनी होगी।  कंपनियों को ऑप्टिकल फ़ाइबर और नए मोबाइल टावर लगाने पर फोकस करना होगा।इससे नेटवर्क सर्विस बेहतर होगी।

शेयर मार्केट से जुड़े नए नियम (Share Market)

सेंसेक्स, सेंसेक्स 50 और बैंकएक्स से एक्सपायरी में बदलाव किया गया है। अब इनकी हर सप्ताह शुक्रवार को नहीं मंगलवार को होगी। तिमाही और अर्धवार्षिक कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी आखिरी मंगलवार को होगी।

क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम (Credit Card Rules) 

रुपे क्रेडिट कार्ड लाउंज एक्सेस में बदलाव होने जा रहा है। वहीं पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी क्रेडिट कार्ड के लाउंज एक्सेस में बदलाव का ऐलान कर दिया है। अब यूजर्स को डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर लाउंज एक्सेस का लाभ उठाने के लिए निर्धारित रकम खर्च करनी होगी।

एलपीजी सिलेंडर के कीमत में बदलाव (LPG Price)

1 जनवरी को एलपीजी सिलेंडर का भाव भी अपडेट होगा। दिसंबर महीने की शुरुआत में 19 किलोग्राम का का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 16.50 रुपये महंगा हुआ था।

महंगी होगी कारें (Car Price Hike) 

मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा, महिंद्रा समेत कई कंपनियां कारों की कीमत में 4% की वृद्धि करने जा रहा है। बीएमडबल्यू और मर्सिडीज भी गाड़ियों को महंगा करेगा। 1 जनवरी से ऑटोमोबाइल मार्केट में गाड़ियां महंगी को जाएगी। दिसंबर में बुकिंग करने पर फायदा हो सकता है।

राशन कार्ड नए नियम नियम (Ration Card New Rule) 

राशन कार्ड योजना में कई बदलाव हुए हैं। 1 जनवरी 2025 से नए नियम लागू होंगे। अनाज की मात्रा में बदलाव किया गया है। ई केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा, 31 दिसंबर 2024 डेडलाइन है। शर्तों को पूरा न करने पर राशन कार्ड रद्द भी हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews