कोटक लाइफ का खास पेंशन प्लान, मिलेगी लाइफटाइम इनकम की गारंटी, बार-बार निवेश की जरूरत नहीं, यहाँ जानें डीटेल

pension plan

Pension Plan: पेंशन प्लान रिटायरमेंट के बाद एक अच्छी लाइफ जीने में मदद करता है। सही स्ट्रैटिजी और प्लानिंग के जरिए बुढ़ापे में चिंता कम होती है। जरूरतों के लिए किसी और पर निर्भर नहीं होना पड़ता। मार्केट में कई पेंशन प्लांस उपलब्ध हैं, जिसमें एक एक कोटक लाइफ का “लाइफटाइम इनकम प्लान” है। यह एक नॉन-लिंक्ड नॉन-पार्टीसीपेटींग इमिजिएट एनुइटि प्लान है, जो आपके गोल्डन एज को सच में सुनहरा बनाने में मदद कर सकता है।

प्लान के बारे में जानें

कोटक लाइफटाइम इनकम प्लान के तहत न केवल पॉलिसिहोल्डर बल्कि उनके परिवार को भी वित्तीय सुरक्षा की गारंटी मिलती है। रिटायरमेंट के बाद वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रेगुलर पेआउट मिलता है। इसमें 6 एनुइटि ऑप्शन मिलते हैं, जिसका चयन निवेशक अपनी पसंद से कर सकते हैं। मंथली/अर्ध वार्षिक/वार्षिक/छमाही इनकम का लाभ मिलता है। निवेश के लिए न्यूनतम आयु 45 वर्ष और अधिकतम 99 वर्ष है। इनकम टैक्स की धारा 80सीसी की तहत एनुइटी के द्वारा मिलने वाली इनकम पर टैक्स लगता है।

कैलकुलेशन

सिंगल प्रीमियम के तहत पॉलिसिहोल्डर कम से कम उतनी राशि का निवेश कर सकते हैं, जिससे हर महीने 1000 रुपये एनुइटि मिले। हालांकि 1000 रुपये न्यूनतम मंथली एनुइटि एडिशनल एनुइटि और एनपीएस सब्स्क्राइबर्स पर लागू नहीं होता है। प्लान के तहत वर्षिक न्यूनतम एनुइटि की राशि 12,000 रुपये तक होती है। अधिकतम की कोई सीमा नहीं होती। इनकम की राशि निवेश पर निर्भर करती है। प्लान से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए Kotak life के ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है । MP Breaking News किसी भी प्लान या स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews