Landmark Cars IPO: मंगलवार को खुल गया लैंडमार्क कार्स का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और अन्य डीटेल

Landmark Cars IPO: मंगलवार को खुल गया लैंडमार्क कार्स का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और अन्य डीटेल

Landmark Cars IPO: इस सप्ताह कई कंपनियों के आईपीओ खुलने जा रहे हैं। सोमवार को देश की सबसे बड़ी वाइन कंपनी ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग सोमवार को खुला था। जिसके बाद मंगलवार को ऑटो डीलर कंपनी लैंडमार्क कार्स ने अपना आईपीओ खोल दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एंकर निवेशकों से पहले ही 163.30 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। जिसके लिए कंपनी ने 506 रुपये प्रति शेयर का भाव रखा है। साथ ही 32.66 लाख शेयर अलॉट करने का निर्णय भी लिया है।

एंकर बुकिंग के जरिए इसमें इन्वेस्ट करने वाली कंपनी में गोल्डमैन Sachs, आदित्य बिरला सन लाइफ, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, मॉर्गन स्टेनली, निप्पॉन लाइफ इंडिया और अन्य कई निवेशक शामिल है। आज से यह आईपीओ सब्स्क्रिप्शन के खुल रहा है। जिसमें 150 करोड़ रुपये के नए शेयर पेश किये जाएंगे। वहीं 402 करोड़ रुपये के शेयरों पेशकश ऑफर फॉर सेल के लिए की जाएगी। फिलहाल, कंपनी का अनलिस्टेड शेयर 31 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता हुआ नजर आ रहा है।

15 दिसंबर से निवेशक इसके लिए बोली लगाएंगे। जिसके लिए प्राइस बैंड 481-506 रुपये है। वहीं सफल निवेशकों के लिए शेयरों का आवंटन 20 दिसंबर को होगा। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 23 दिसंबर को हो सकती है। बता दें की इस आईपीओ के एक लॉट में 29 शेयर हैं। जिसमें खुदरा निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए की बोली लगा सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। इसमें निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। विवेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews