Government Scheme: बेहद खास है LIC की ये योजना, 70 रुपये के निवेश पर मिलता है 48 लाख का रिटर्न, जानें

Vastu Tips, gullak, pigi bank

LIC Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम कई योजनाओं को चलाता है। जिसमें सुरक्षा के साथ रिटर्न की गारंटी भी मिलती है। यदि आप भी उन लोगों में से जो अपने भविष्य को सुरक्षित करने की तैयारी वर्तमान से ही शुरू कर चुके हैं, तो यह एलआईसी की यह खास योजना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। इस स्कीम को खुद भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इसका नाम नया प्रीमियम इंडाउमेंट प्लान (New Premium Endowment Plan) है।

ये है कैलकुलेशन

एलआईसी की इस खास योजना के तहत आप अपने बच्चों के भविष्य को सेक्योर कर सकते हैं। इस पॉलिसी के तहत निवेशकों को बीमा कवर और टैक्स से छूट का लाभ भी मिलता है। इस स्कीम के लिए 8 साल से लेकर 55 साल आयुवर्ग के लोग आवेदन कर सकते हैं। आप 18 से 35 साल के बीच का कोई भी प्लान ले सकते हैं, जिसके लिए सलाना 26, 534 रुपये का भुगतान करना होता है। इसका मतलब हर दिन आपको 70 रुपये जमा करने होंगे।

पॉलिसी की मिनिमम सम एश्यॉर्ड 1 रुपये होता है और इसके लिए कोई भी मैक्सीमम लिमिट नहीं होती है। मैच्योरिटी के बाद पॉलिसिहोल्डर को 48 लाख रुपये तक का रिटर्न मिलता है। इस पॉलिसी का लाभ उठाने के लिए आप किसी भी नजदीकी एलआईसी ऑफिस में जाकर अप्लाइ कर रहे हैं। साथ ही इससे जुड़ी अन्य जानकारी भी ले सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता है। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews