LPG Price Hike: महंगाई की मार, घरेलू गैस सिलेंडर फिर 50 रुपए महंगा, जानें नया रेट

LPG Gas

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। महंगाई की मार से जूझ रहे आम आदमी को मदर्स डे से पहले एक बार फिर बड़ा झटका लगा है।तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दामों में दोबारा बढ़ोतरी की है। आज शनिवार को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 KG) का दाम 50 रुपए बढ़ा दिया गया है। अब देश के अधिकांश हिस्से में 14.2 kg LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपए हो गई है। बढ़ी हुई कीमत आज 7 मई 2022 से ही लागू होगी।राजधानी भोपाल में सिलेंडर की कीमत 1005.50 रुपए और ग्वालियर, भिंड-मुरैना में करीब 1083.50 रुपए और प्रदेश के 46 जिलों में रेट 1 हजार रुपए से ज्यादा हो गए हैं।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, 4800 रुपए का बोनस, ये आदेश जारी

तेल कंपनियों ने एक बार फिर घरेलू एलपीजी (14.2 kg) सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder) के दाम में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। इसी के साथ अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder Price Hike) की दिल्ली में कीमत 999.50 रुपये हो चुका है।मुंबई में 999.50 रुपए प्रति सिलेंडर, कोलकाता में 1026 रुपए प्रति सिलेंडर, चेन्नई में 1015.50 रुपए प्रति सिलेंडर और नोएडा 997.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।

वही पटना में 14.2 किलोग्राम का सिलेंडर 1089.5 रुपये और लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 1037.5 रुपये का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035 रुपये हो गई है। यह दूसरा मौका है जब घरेलू गैस सिलेंडरों पर 3 महीनों में 100 रुपए का इजाफा हुआ है। इसी साल मार्च 2022 में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड ने बदली ये व्यवस्था, अब भरना होगा पहले फॉर्म

बता दे कि इससे पहले 1 मई मजदूर दिवस पर तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम में ₹102 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के यह दाम बढ़ने के बाद सिलेंडर की कुल कीमत ₹2355.50 हो गई है, वही पिछले महीने ढाई ₹100 बढ़ने के बाद से यह कीमत ₹2253 थी।वही तेल कंपनियों ने पिछले महीने अप्रैल में भी कमर्शियल सिलेंडर पर ₹100 की बढ़ोतरी की थी ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews