LPG Price Hike: होली से पहले जनता को झटका, रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, इतनी हुई वृद्धि, जानें नए रेट

LPG price

LPG Price Hike: 1 मार्च को कमर्शियल और घरेलू दोनों तरह के एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हुआ है। होली से पहले जनता को महंगाई की मार पड़ी है। करीब 8 महीने बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं, इसमें 50 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर में 350 रुपये का इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ पेट्रोल और डीजल के भाव में राहत देखी गई है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल 85 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। बता दें कि हर महीने की शुरुआत में गैस वितरण कंपनिया एलपीजी के भाव को निर्धारित करती है।

अब इतने में मिलेगा गैस सिलेंडर

कीमतों में वृद्धि के बाद दिल्ली में 1769 रुपये में मिलने वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 2119.5 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 1870 से बढ़कर 2221.5 रुपये रहो चुकी है। मुंबई में 2070.50 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं चेन्नई में इसकी कीमत 1917 रुपये तक बढ़ चुकी है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमत दिल्ली में 1052.50 रुपये से बढ़कर 1103 रुपये हो चुकी हैं। कोलकाता में इसकी कीमत 1129 रुपये, चेन्नई में 1118.5 रुपये हो चुकी है।

8 महीने पहले घरेलू सिलेंडर के दाम में बदलाव

बता दें कि लंबे समय से घरेलू गैस में कोई बदलाव नहीं हुए थे। वहीं कुछ महीनों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में गिरावट ही हो रही थी। आखिरी बार 6 जुलाई 2022 को सरकार ने डॉमेस्टिक गैस सिलेंडर के भाव में बढ़ोत्तरी हुई थी। करीब 8 महीने तक इसके रेट स्थिर रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews