बैंक की छुट्टियां : फटाफट निपटा लें सभी जरूरी काम, 18 से 31 मार्च के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हों सकते है प्रभावित

bank holiday 2024

Bank Holidays 2024

March Bank Holiday 2024 : बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 18 से 31 मार्च के बीच 7 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्‍योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

लगातार बैंक बंद रहने के चलते चेकबुक और पासबुक समेत कई काम प्रभावित हो सकते है, हालांकि ऑनलाइन सेवाएं जारी रहेंगी। बता दे कि बैंक में छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से तय होती हैं। सरकारी और त्योहारों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी भी बैंक बंद रहता है, वहीं हर रविवार को बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होती है।

मार्च 2024 में कब-कब बैंकों में रहेगी छुट्टी

  • 22 मार्च 2024- बिहार दिवस के कारण पटना में बैंक बंद ।
  • 23 मार्च 2024- चौथा शनिवार
  • 24 मार्च 2024- रविवार
  • 25 मार्च 2024- होली के कारण बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोहिमा, पटना, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम को छोड़कर पूरे देश में बैंकों में अवकाश ।
  • 26 मार्च 2024- होली या याओसांग डे के कारण भोपाल, इंफाल, पटना में बैंक बंद ।
  • 27 मार्च 2024- होली के कारण पटना
  • 29 मार्च 2024- गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंकों में अवकाश ।

इन ऑनलाइन सेवाओं की ले सकते है मदद

  • बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग ले सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।
  • UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।
  • क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।
  • आरबीआई बैंक हॉलिडेज को तीन कैटेगिरी बांटता है, जिसमें हॉलिडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट, हॉलिडे अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट्स एक्ट एंड रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे और बैंक क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स शामिल हैं
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews