Money Saving Scheme: एलआईसी की धमाकेदार स्कीम, बनेगा लाखों का फंड, बस करें 45 रुपये की बचत

Money Saving Scheme: एलआईसी की धमाकेदार स्कीम, बनेगा लाखों का फंड, बस करें 45 रुपये की बचत

Money Saving Scheme: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) निवेश के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। यदि आप बचत की योजना बना रहे हैं तो एलआईसी की योजनाएं आपकी सहायता कर सकती हैं। इन स्कीम्स के जरिए रिटर्न की गारंटी मिलती है। इन्हीं खास योजनाओं में एक “जीवन आनंद पॉलिसी” है।

ये रहा कैलकुलेशन

जीवन आनंद स्कीम के जरिए निवेशक रोजाना 45 रुपये की बचत से 25 लाख रुपये का फंड बना सकते है। इस हिसाब से आपको हर महीने 1358 रुपये के निवेश की जरूरत पड़ेगी। वहीं सलाना 16,300 रुपये का निवेश करना होगा। यह एक लॉंग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है, जिसमें 35 वर्षों तक निवेश करना होता है।

कौन कर सकता है आवेदन ?

स्कीम के तहत कई लाभ भी मिलते हैं। दो वर्षों की पॉलिसी अवधि होने के बाद इसे सरेंडर करने की सुविधा भी मिलती जी। मैच्योरिटी लाभ के साथ-साथ मृत्यु लाभ भी मिलता है। पॉलिसी के लिए प्रवेश आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष है। ग्रेस पीरियड 30 दिन होता है।

कैसे उठायें लाभ?

स्कीम को ऑनलाइन खरीदने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। एलआईसी एजेंट के जरिए या नजदीकी एलआईसी के ब्रांच में जाकर पॉलिसी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको पहचान पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता कार्ड), एड्रेस प्रूफ (ड्राइविंग लाइसेन्स, आधार कार्ड, बिजली बिल, वोटर कार्ड), बीमित व्यक्ति का हेल्थ रिकॉर्ड और इनकम टैक्स रिटर्न/सैलरी स्लिप की जरूरत पड़ेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews