Money Saving Scheme: ये 4 एफडी स्कीम कर देंगी मालामाल, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, जानें नाम और ब्याज दर

Money Saving Scheme: ये 4 एफडी स्कीम कर देंगी मालामाल, मिलेगा तगड़ा रिटर्न, जानें नाम और ब्याज दर

Money Saving Scheme: बचत की चर्चा फिक्स्ड डिपॉजिट के बिना अधूरी है। एफडी को निवेश और बचत के लिए सुरक्षित और आसान विकल्प माना जाता है। एक निर्धारित समय के लिए पैसे फिक्स करने पर जमाराशि पर ब्याज मिलता रहता है। बैंकों, पोस्ट ऑफिस और NBFCs द्वारा अलग-अलग के एफडी योजनाओं की सुविधा प्रदान की जाती है। ऐसे कुछ स्कीम के बारे में यहाँ बताया गया है।

पोस्ट ऑफिस एफडी स्कीम

डाकघर भी एफडी की सुविधा प्रदान करता है। निवेशक 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सकते हैं। वर्तमान में ब्याज दर 6.9 फीसदी से 7.7 फीसदी है। भुगतान किए गए एफडी बीअक्ष पर टीडीएस लगाया जाता है। इसका लाभ 10 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। सबसे ज्यादा ब्याज 5 साल के योजना पर मिलता है। यदि कोई व्यक्ति 5 वर्षों के लियर 1 लाख की राशि निवेश करता है तो उसे मैच्योरिटी के दौरान 1,46,034 रुपये मिलते हैं।

महिंद्रा एण्ड महिंद्रा फाइनेंस सर्विसेज़ लिमिटेड एफडी स्कीम

हाउस ऑफ महिंद्रा द्वारा एफडी स्कीम पर शानदार रिटर्न मिल रहा है। यह देश के मुख्य NBFC में से एक है। निवेश की न्यूनतम सीमा 50,000 रुपये है। वर्तमान में 1 साल के एफडी पर 9.25% सलाना ब्याज मिल रहा है। 2 साल के एफडी पर 10.08%, 3 साल के एफडी पर 10.25% और 4 से 6 साल के एफडी पर 9.75% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों 0.25% ज्यादा ब्याज मिलता है।

जम्मू-कश्मीर बैंक सुपर अर्नर डिपॉजिट स्कीम

जम्मू एण्ड कश्मीर बैंक अपने इस खास एफडी पर शानदार रिटर्न देता है। एक व्यक्ति कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 10 लाख रुपये 6 महीने से 10 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। सलाना ब्याज दर 9% है।

एसबीआई टर्म डिपॉजिट

एसबीआई टर्म डिपॉजिट भी निवेश के लिए बेहतर विकल्प माना जाता है। इसपर 4.50% से 6.75%  ब्याज मिलता है। 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती है। मैच्योरिटी से पहले पैसे को निकासी करने की सुविधा भी मिलती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews