म्यूचुअल फंड स्कीम के जरिए 25 साल की उम्र करोड़पति बन जाएगा आपका बच्चा, ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शन, जानें कैलकुलेशन

money saving tips

Money Saving Tips: महंगाई बढ़ती जा रही है। इसलिए बचत करना और भी अधिक जरूरी हो जाता है। अपने बच्चे को आप 25 की उम्र में करोड़पति बना सकते हैं। इसमें म्यूचुअल फंड आपकी सहायता कर सकता है। मार्केट में अलग-अलग प्रकार के एमएफ स्कीम उपलब्ध हैं। हालांकि इनमें निवेश करने के लिए एक सही स्ट्रैटिजी और प्लानिंग की जरूरत पड़ती है।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो बच्चे के जन्म के साथ ही निवेश शुरू कर दें। दो तरीके से म्यूचुअल फंड में निवेश किया जा सकता है। सबसे पहले ऐसे स्कीम का चुनाव करें जिसमें औसतन 12% से अधिक रिटर्न मिलता है। SIP के तहत हर महीने 5500 रुपये 25 वर्षों तक जमा करें। इससे एक करोड़ का फंड तैयार होगा। इसके अलावा आप एकमुश्त निवेश के जरिए भी 1 करोड़ का फंड अपने बच्चे के लिए तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको आपको एक साथ 6 लाख रुपये जमा करने होंगे।

इन म्यूचुअल फंड स्कीम में मिल रहा बेहतर रिटर्न

कुछ ऐसे म्यूचुअल फंड प्लान हैं, जिनमें पिछला रिटर्न काफी अच्छा रहा। इस लिस्ट में एक्सिस स्मॉल कैप, क्वान्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर, क्वान्ट मिड कैप, क्वान्ट स्मॉल कैप, निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप और क्वान्ट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम शामिल हैं। क्वान्ट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में औसतन रिटर्न 30.66% मिलता है। क्वान्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम में औसतन 26.32% रिटर्न मिलता है। निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड में 23.80% रिटर्न मिल सकता है। वहीं बाकी दो एमएफ स्कीम पर भी 24% से ज्यादा रिटर्न मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/म्यूचुअल फंड/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews