MSSC Scheme: 2 साल में जमा करेंगी 2 लाख रुपये तो महिला सम्मान सेविंग स्कीम में होगा कितना लाभ? यहाँ जानें

lic scheme

Benefits of MSSC Scheme: बजट 2023-24 में महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र (Mahila Samman Saving Certificate Scheme) का ऐलान हुआ था। जो इस साल एक अप्रैल से लॉन्च भी हो चुकी है। ये योजना खासतौर से महिलाओं के लिए है। इसके तहत कोई भी महिला अपना अकाउंट खुलवा सकती है। हर तिमाही में आप इस योजना में पैसे जमा कर सकती हैं। ये भी जान लीजिए कि 31 मार्च 2025 तक उपलब्ध इस बचत पत्र में सालाना दो लाख रुपये जमा कर आप कितने फायदे में रहेंगी।

विस्तार से जानिए क्या है ये योजना?

इस योजना की शुरुआत इसलिए हुई थी ताकि महिला सम्मान बचत पत्र लेकर महिलाएं बचत कर सकें और जो बचत नहीं करती हैं वो इसके लिए प्रोत्साहित हो सकें। 1 अप्रैल 2023 से शुरु हुई। इस योजना में बचत सिर्फ भारत की महिलाएं ही कर सकती हैं। हालांकि इसमें उम्र का कोई बंधन नहीं है। स्कीम का फायदा हर आयुवर्ग की महिला उठा सकती है। आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो जैसे जरूरी दस्तावेजों के साथ महिलाएं इस स्कीम के तहत खाता खुलवा सकती हैं। भारत सरकार की इस योजना के तहत मैच्योरिटी होने पर इनकम गारंटीज है। जिसमें दो साल के लिए पैसे जमा होंगे और दो साल बाद ब्याज सहित पैसे मिल जाएंगे।

दो साल में मिलेंगे कितने रुपये?

योजना के तहत दो लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। आगर आपने इतने ही रुपयों का निवेश किया है तो पहली तिमाही के बाद आप 3750 रुपये बतौर ब्याज पाने की हकदार हैं। दूसरी तिमाही में इस राशि पर आपको 3,820 रुपये का ब्याज मिलेगा। इस हिसाब से अंदाजा लगाया जाए तो स्कीम के तहत निवेश करने वाली हर महिला को 2,32044 रुपये  हासिल होंगे।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews