1 नवंबर से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये 8 नियम, आम आदमी के जेब पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर 

नियमों में बदलाव होने वाला है। बिजली बिल, एलपीजी गैस कनेक्शन, जीएसटी, इंश्योरेंस और बैंकिंग से जुड़े नए नियम लागू होंगे। 
New Rules: 1 नवंबर से होंगे कई बड़े बदलाव, लागू होंगे 5 नए नियम

New Rules 1 Novemver: दिवाली के अगले दिन ही नवंबर महीने की शुरुआत हो जाएगी। नए माह की शुरुआत के साथ-साथ कई नियमों में बदलाव होगा। जिसका प्रभाव आमजन के जेब पर पड़ेगा। कुछ नए नियम जेब पर बोझ बढ़ा सकते हैं। वहीं कुछ से आमजन को लाभ भी होगा।

नवंबर में एलपीजी गैस के कीमतों में संशोधन हो सकता है। बिजली बिल की अनदेखी पर झटका लग सकता है। जीएसटी की नई दरें भी लागू होने वाली हैं। एसबीआई भी क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन शुल्क बढ़ाने वाला है। बैंक अकाउंट से जुड़ा नया नियम  भी प्रभावी हो जाएगा। आइए एक नजर इन बदलावों पर डालें-

एसबीआई क्रेडिट कार्ड नए नियम (Credit Card Charges)

1 नवंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड का ट्रांजैक्शन फीस बढ़ने वाला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सभी अनसिक्यॉर्ड क्रेडिट कार्ड पर 3.75% फाइनेंस चार्ज देना होगा। डिफेंस और गैलेन्ट्री क्रेडिट कार्ड पर शुल्क प्रभावी नहीं होगा।

एलपीजी गैस के कीमतों में होगा बदलाव (LPG Gas Price) 

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडरों के कीमतों में बदलाव होता है। अक्टूबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमतों में 48 रुपये की वृद्धि हुई थी। घरेलू एलपीजी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जीएसटी की नई व्यवस्था होगी लागू (GST Rule)

1 नवंबर से 100 से अधिक चीजों पर जीएसटी की नई दरें लागू होगी। जिसका सीधा प्रभाव आमजन के जेब पर पड़ेगा। इसके अलावा जीएसटी कॉमन पोर्टल पर इनवॉयस मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू होगा। इससे करदाताओं को लाभ होगा।

बिजली बिल का बोझ बढ़ सकता है (Electricity Bill) 

1 नवंबर से कई राज्यों में स्मार्ट मिटरिंग सिस्टम लागू होगा। बिजली बिल भरने पर एक्स्ट्रा जुर्माना लग सकता है। हालांकि नई व्यवस्था से भुगतान प्रणाली पारदर्शी होगी।

ये नए नियम भी होंगे लागू (Changes From November 1)

  • नवंबर में जेट फ्यूल के कीमतों में कमी होने की संभावना है। ऐसे में हवाई यात्रा सस्ती हो सकती है।
  • मुफ़्त एलपीजी गैस सिलेंडर के नए नियम भी 1 नवंबर से लागू हो सकते हैं। कनेक्शन के लिए ऑनलाइन प्रोसेस शुरू हो सकता है।
  • आरबीआई की नई गाइडलाइंस के मुताबिक अब सभी खाताधारकों को अपने अकाउंट से लिंक करवाना होगा।
  • केंद्र सरकार स्मॉल सेविंग स्कीम के ब्याज दरों में भी बदलाव कर सकती है। जिसका सीधा प्रभाव निवेशकों पर पड़ेगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews