बैंकिंग से लेकर रेलवे तक 1 जुलाई से होंगे कई बड़े बदलाव, लागू होंगे 6 नए नियम, आमजन पर पड़ेगा असर  

जुलाई महीने की शुरुआत के साथ-साथ कई नए नियम लागू होने वाले हैं। आधार कार्ड से जुड़ी नई सुविधा मिलेगी। LPG गैस सिलेंडर के कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। क्रेडिट कार्ड और डेबिट से जुड़े बदलाव भी होंगे। 
New Rules 1 july 2026

जून का महीना कुछ दिनों में खत्म होने जा रहा है। 1 जुलाई 2026 से क्रेडिट कार्ड, बैंकिंग चार्ज और आधार कार्ड से जुड़े नियमों (New Rules 1 July 2026) में बदलाव होने जा रहा है। रेलवे ने भी पेनल्टी में संशोधन किया है। एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए केवाईसी पूरी करने की डेडलाइन भी 30 जून को खत्म होने वाली है।

आरबीआई ने जुलाई महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। अगले महीने 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस लिस्ट में 6 साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं। कई बैंकों ने सर्विस चार्ज और फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान भी है। नए नियमों की जानकारी आम नागरिकों को होनी चाहिए।

एलपीजी और ईंधन के कीमतों में हो सकता है बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी और पेट्रोल डीजल के कीमतों को निर्धारित किया जाता है। 1 जून को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में 53.50 रुपये की वृद्धि हुई थी। 5 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में 11 रुपये और घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 29 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई थी। 1 जुलाई को भी  पीएनजी, एटीएफ और एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

बैंकिंग नए नियम 

  • 1 जुलाई से HDFC बैंक GIGA सेविंग्स और करंट अकाउंट से जुड़े बदलाव लागू करने जा रहा है। AQB में वृद्धि की गई है। मेट्रो और अर्बन क्षेत्र के लिए एवरेज क्वाटरली बैलेंस 10,000 रुपये से बढ़कर 25,000 रुपये हो चुका है। सेमी अर्बन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक्यूबी 10,000 रुपये होगा, जो पहले 5,000 रुपये था। बैलेंस मेंटेन न करने पर मेट्रो/अर्बन के लिए शुल्क 3,000 रुपये और सेमी अर्बन/ग्रामीण के लिए 1,500 रुपये होगा।
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में लोन से संबंधित जुर्माना शुल्क में बदलाव किया है। एजुकेशन लोन के लिए मोरेटोरियम अवधि के दौरान पेनल्टी ओवरड्यू ईएमआई अमाउन्ट पर निर्भर करेगी। वहीं गोल्ड मैच्योरिटी मैच्योरिटी से पहले भी शुल्क ओवरड्यू ईएमआई अमाउन्ट पर निर्भर करेगा। नए नियम 1 जुलाई से लागू होंगे।
  • SBI ने फोन पे एसबीआई कार्ड पर्पल और फोन पे एसबीआई कार्ड सिलेक्ट ब्लैक के लिए रिवार्ड प्वाइंट्स में कटौती की है। इंश्योरेंस संबंधित फोनपे खर्चों पर अधिकतम 250 रीवार्ड प्वाइंट्स मिलेंगे। अन्य खर्चो के लिए अधिकतम रिवार्ड प्वाइंट प्रतिमाह 750 होगा। फोनपे एसबीआई कार्ड सिलेक्ट ब्लैक के लिए इंश्योरेंस से संबंधित फोन पे खर्चों के लिए रिवॉर्ड पॉइंट की अधिकतम लिमिट 500 प्रतिमाह होगी। अन्य फोन पे खर्चों के लिए रिवार्ड प्वाइंट्स प्वाइंट की लिमिट 1500 प्रतिमाह होगी।
  • एचडीएफसी बैंक ने रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड के लिए डोमेस्टिस एयरपोर्ट लाउंज में बदलाव का ऐलान भी किया है। पिछली तिमाही में 60,000 रुपये तक खर्च करने पर ही उपयोगकर्ताओं को यह सुविधा मिलेगी।

रेलवे के नए नियम 

रेलवे बोर्ड ने क्षेत्रीय रेलवे को संशोधित कानून को लेकर अधिसूचित किया है। जिसे राष्ट्रपति से मंजूरी दे दी है। नए नियम सरकारी अधिसूचना के बाद लागू होगा, 1 जुलाई से इन्हें क्रियान्वित किया जा सकता है। वैध टिकट के बिना यात्रा करने पर किराए के साथ अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। अतिरिक्त शुल्क को 250 रुपये से बढ़ाकर 500 रूपये करने का प्रस्ताव रखा गया है। अवैध रूप से सामान बेचने और भीख मांगने पर 2000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। महिलाओं के लिए आरक्षित डिब्बों में बैठने वाले पुरुषों को 2,500 रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

आधार कार्ड से जुड़े नए नियम 

UIDAI ने आधार कार्ड से जुड़े बदलाव किए हैं, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे। अगले 6 महीने तक यूजर्स फ्री में आधार एप्लिकेशन का इस्तेमाल करने ईमेल को अपडेट कर पाएंगे। वर्तमान में इस सुविधा के लिए 75 रुपये शुल्क लगता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews