बैंक ग्राहकों के लिए काम की खबर, 15 से 30 नवंबर के बीच लगातार इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित

November Bank Holidays 2023 : सभी बैंक यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो जल्द निपटा लें क्योंकि 15 से 30 नवंबर के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। दूसरे शनिवार रविवार के अलावा फेस्टिवल के चलते बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा।

लगातार छुट्टियों के चलते कस्टमर्स के बैंकों से जुड़े कामों पर असर पड़ सकता है, हालंकि ऑनलाइन सेवाएं सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के काम प्रभावित हो सकते है।बता दे कि राज्य विशेष के आधार पर सभी सार्वजनिक छुट्टियों और कुछ क्षेत्रीय छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे। क्षेत्रीय छुट्टियाँ राज्य सरकार द्वारा तय की जाती हैं।

15 से 30 नवंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

  • 15 नवंबर 2023, बुधवार: भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/निंगोल चक्कौबा/भ्रातृद्वितीया
  • 19 नवंबर 2023, रविवार
  • 20 नवंबर 2023, सोमवार: छठ (सुबह का अर्घ्य)
  • 23 नवंबर 2023, गुरुवार: सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल
  • 25 नवंबर 2023, चौथा शनिवार
  • 26 नवंबर 2023, रविवार
  • 27 नवंबर 2023, सोमवार: गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा
  • 30 नवंबर 2023, गुरुवार: कनकदास जयंती

इन बैंकिंग सेवाओं का कर सकते है इस्तेमाल

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग ले सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है। इसके अलावा UPI के द्वारा भी पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं, वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं। क्रेडिट, डेबिट कार्ड का भी आसानी से यूज कर सकते हैं। पैसों को आप एक खाते से दूसरे खाते में नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के जरिए ट्रांसफर कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews