Hindi News

बैंक की छुट्टियां 2024 :फटाफट निपटा लें सारे काम, 11 से 30 नवंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित

Written by:Pooja Khodani
Published:
14 नवंबर को प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।इसके अलावा चौथा शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
बैंक की छुट्टियां 2024 :फटाफट निपटा लें सारे काम, 11 से 30 नवंबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित वर्क हो सकते है प्रभावित

Bank Holidays 2024

November Bank Holidays 2024 : बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लें क्योंकि 11 से 30 नवंबर के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। हालांकि बैंक बंद रहने के दौरान आप ऑनलाइन सेवाएं के साथ नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा का उपयोग कर सकते है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है।इस लिस्ट में शामिल छुट्टियों पर किसी राज्य में बैंक बंद होते हैं, किसी राज्य में खुले होते हैं, क्योंकि कुछ त्योहार राज्यवार मनाए जाते हैं। वहीं कुछ त्योहार पूरे देश में मनाए जाते हैं।12 नवंबर को देव दिवाली, 14 नवंबर को प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।इसके अलावा चौथा शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

November में इतने दिन बंद रहेंगे Bank

  • 12 नवंबर : ईगास – बग्वाल के कारण देहरादून
  • 15 नवंबर : गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के कारण बेलापुर, आइजोल, भुवनेश्वर, देहरादून, जयपुर, तेलंगाना, हैदराबाद, जम्मू, नागपुर, चंडीगढ़, भोपाल, इटानगर, कानपुर, जयपुर, कोलकाता, नई दिल्ली, रांची, मुंबई, कोहिमा, शिमला, श्रीनगर, लखनऊ और श्रीनगर ।
  • 17 नवंबर : रविवार ।
  • 18 नवंबर 2024 : कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु
  • 23 नवंबर 2024 : सेंग कुट्सनेम, चौथा शनिवार।
  • 24 नवंबर 2024 : रविवार के कारण ।

इन Online सेवाओं की ले सकते है Help

बैंक की छुट्टियों के दौरान कस्टमर्स ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग कर सकते है, क्योंकि यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है।

  • NET BANKING: बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मनी ट्रांसफर ,बिलों का भुगतान और बैलेंस चेक की सुविधा उपलब्ध होती है।
  • UPI : पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) एक सुरक्षित तरीका है आपको केवल UPI ऐप जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm आदि का इस्तेमाल करना होता है।
  • MOBILE BANKING: स्मार्टफोन पर बैंक की मोबाइल ऐप के जरिए आप कई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, जैसे फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, यूटिलिटी बिल पेमेंट आदि।
  • ATM USE: पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए एटीएम हमेशा उपलब्ध रहते हैं। एटीएम में कार्डलेस कैश विदड्रॉल जैसी सुविधाओं का भी उपयोग कर सकते हैं।

ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews