अब बिना डेबिट कार्ड के ATM मशीन से निकाल पाएंगे पैसा, UPI करेगा मदद, जानें कैसे

अब बिना डेबिट कार्ड के ATM मशीन से निकाल पाएंगे पैसा, UPI करेगा मदद, जानें कैसे

UPI ATM: भारत में पहला यूपीआई एटीएम आ चुका है। जिसका इस्तेमाल करने के लिए किसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड की नहीं बल्कि मोबाइल फोन की जरूरत पड़ेगी। देश में पहली बार UPI-ATM की लॉन्चिंग Hitachi Payment Services ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर की है। इस सेवा का लाभ देश के करोड़ों यूपीआई यूजर्स को होगा।

यूपीआई एटीएम का असर 

बता दें कि भारत में करीब 300 मिलियन यूजर्स यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। इसकी सेवाएं भारत के अलावा अन्य कई देशों में भी जारी है। भारत की बड़ी आबादी अपने लेनदेन के लिए यूपीआई का चुनाव करती है। स्टेशन, बस, ऑटो, पान दुकान, स्टोर अन्य इत्यादि स्थानों पर भी यूपीआई सर्विस देखने को मिलती है। ऐसे में यूपीआई एटीएम की पहल ट्रांजेक्शन के तरीके पर गहरा प्रभाव डाल सकती है।

यूपीआई एटीएम के बारे में

UPI-ATM एक व्हाइट लेबल एटीएम है, जो इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा प्रदान करता है। इससे जुड़े बैंकों के ग्राहक डेबिट के बिना ही नकद राशि निकाल सकते हैं। बता दें कि संचालन गैर-बैंकिंग संस्थानों के पास होता है। ग्राहक एक बार में 10000 रुपये निकाल सकते हैं। यह दैनिक यूपीआई सीमा का हिस्सा है।

कैसे करता है काम?

  • यूपीआई एटीएम मशीन के स्क्रीन पर दिए गए “UPI Cash Withdrawl” का ऑप्शन चुनें।
  • इसके बाद नकद निकासी के लिए राशि दर्ज करें।
  • अब स्क्रीन पर दिए गए सिंगल यूज डायनैमिक QR Code को मोबाइल से स्कैन करें।
  • मोबाइल पर भेजे गए पिन को दर्ज करें।
  • वेलिडेशन के बाद एटीएम मशीन से कैश आएगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews