Paytm News: पेटीएम यूजर्स की हुई चांदी, शुरू हुई ये खास सर्विस, बिना पिनकोड के होगा पेमेंट

Paytm News: पेटीएम यूजर्स की हुई चांदी, शुरू हुई ये खास सर्विस, बिना पिनकोड के होगा पेमेंट

Paytm UPI Lite: पेटीएम आपके यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अक्सर नई-नई सुविधा लाता रहता है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने अब ग्राहकों के लिए नए यूपीआई लाइट को लॉन्च कर दिया है। जो छोटे-मोटे लेनदेन में अहम भूमिका निभाएगा। खास बात है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए छोटे-मूल्य वाले ट्रान्जेक्शन के लिए पिनकोड की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस बात की जानकारी कंपनी ने बुधवार को दी है।

इतनी होगी लेन-देन की लिमिट

लाइट सर्विस के तहत यूजर्स एक बार में 200 रुपये तक के पेमेंट्स कर पाएंगे। जिसके लिए पिन कोड की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं लाइट वॉलेट में एक बार 2000 रुपये जोड़ पाएंगे। केवल दो बार की वॉलेट में पैसे जोड़ने की इजाजत होगी। इसका मतलब है कि यूजर्स Wallet में 4000 रुपये ज्यादा से ज्यादा एड कर सकते हैं। इस सर्विस को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान नियम (NPCI) ने डिजाइन किया है। इससे पहले सितंबर 2022 में आरबीआई ने यूपीआई लाइट लॉन्च किया था।

पेटीएम के कही ये बात

इस बात की जानकारी पेटीएम पेमेंट्स बैंक के एमडी और सीईओ सुरिंदर चावला ने कहा कि हम डिजिटल इंडिया और डिजिटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने की दिशा में यूपीआई लाइट एक बड़ा कदम है। आगे उन्होंने कहा कि UPI Lite की शक्ति के साथ भारतीय जनता को भी सशक्त बनाने वाला पहला बैंक बनने के लिए बहुत उत्साहित है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews