50 की उम्र में भी कर सकते रिटायमेंट की प्लानिंग, बुढ़ापे में मिलेगी रेगुलर इनकम की गारंटी, ये 3 पेंशन प्लान करेंगे मदद

pension plan

Pension Plan: सही समय पर रिटायरमेंट के लिए खुद को तैयार करना जरूरी होता है। ताकि बुढ़ापे में आरामदायक और सुकून भरा जीवन मिल सके। कुछ लोग इसमें देरी कर देते हैं। लेकिन सही प्लान का चयन करके आप अपनी इस गलती को सुधार सकते हैं। पेंशन प्लान को चुनने से पहले अपने खर्चों का खास ख्याल जरूरी होती है। कुछ ऐसे प्लांस हैं, जिसकी मदद से आप बुढ़ापे के लिए अच्छा कॉर्पस तैयार कर सकते हैं। आइए एक नजर इन प्लांस पर डालें-

एचडीएफसी लाइफ सिस्टमैटिक पेंशन प्लान

यह एक नॉन-लिंक्ड पार्टीसिपेटिंग इंडिविजुअल सेविंग प्लान है, इसमें 18 वर्ष से 75 वर्ष आयु के लोग निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं होती। पॉलिसी टर्म कम से कम 5 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष का होता है। इसमें रेगुलर, सिंगल और लिमिटेड पे का ऑप्शन है। प्लान के तहत बोनस और लोन का लाभ मिलता है।

केनरा एचएसबीसी लाइफ गरंटिड इनकम 4 लाइफ प्लान

इस पेंशन प्लान के तहत रिटायरमेंट के बाद फिक्स्ड मंथली इनकम मिलती है। प्रीमियम प्रोटेक्शन का विकल्प मिलता है । जीवनसाथी के फ्यूचर को भी आप सिक्योर कर सकते हैं। इसमें सॉर्ट से मीडियम टर्म का ऑप्शन मिलता है। लोन का लाभ भी मिलता है। हाई प्रीमियम बूस्टर की सुविधा भी मिलती है। प्लान के तहत लाइफ टाइम इनकम का ऑप्शन भी मिलता है।

एलआईसी एंडाउमेंट प्लान

यह एलआईसी का यूएलआईपी प्लान है, जो रिटायरमेंट के बाद आपको वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसमें 90 दिन से 50 वर्ष का व्यक्ति निवेश कर सकता है। न्यूनतम प्रीमियम की राशि 3000 रुपये प्रतिमाह होती है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम/प्लान/शेयर मार्केट में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews