धनतेरस के अवसर पर सुरक्षित करें अपना फ्यूचर, हर महीने मिलेगी मोटी पेंशन, इन 4 सरकारी स्कीम का उठायें लाभ, जानें डीटेल

LIC Pension Plan

Pension Plan: भारत सरकार वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय रूप से आत्मनिभर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिसमें निवेश करने रिटायरमेंट के बाद जीवन को आराम के साथ जिया सकता है। पैसों की टेंशन से मुक्ति भी पा सकते हैं। ऐसे ही कुछ योजनाओं (Pension Schemes) के बारे में यहाँ बताया गया है।

नेशनल पेंशन स्कीम

यदि आप रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं NPS बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इसमें 8% से 10% तक रिटर्न मिलता है। 60 वर्ष की आयु होते ही पेंशन मिलने लगती है। इसमें कम से कम 6,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। इनकम टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये का टैक्स छूट मिलता है। वहीं सेक्शन 80सीसीडी के तहत 50,000 रुपये का एक्स्ट्रा छूट मिलता है।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

यह भी भारत सरकार के खास योजनाओं में से एक है। यह फाइनेंशियल मार्केट से लिंक्ड नहीं होता है, इसमें रिस्क भी कम होता है। स्कीम का संचलन एलआईसी द्वारा होता है। 60 वर्ष आयु का व्यक्ति निवेश कर सकता है। पॉलिसी और प्रीमियम दोनों ही टर्म 10 वर्षों का होता है। योजना के तहत 1,11,000 रुपये पेंशन का लाभ मिल सकता है। लोन की सुविधा भी उपलब्ध होती है।

एम्प्लॉय पेंशन स्कीम

EPS भी बेहतरीन पेंशन प्लान में से एक है। इसका लाभ उठाने के लिए EPFO का सदस्य होना जरूरी होता है। 58 वर्ष का कर्मचारी रेगुलर पेंशन का लाभ उठा सकता है। स्कीम के तहत कम से कम 1000 रुपये की पेंशन मिलती है।

अटल पेंशन योजना

इस लिस्ट में अटल पेंशन योजना भी शामिल है । स्कीम के तहत लाइफटाइम 1000 से लेकर 5000 ररुपये पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु का व्यक्ति स्कीम में निवेश कर सकते हैं। 5 हजार रुपये पेंशन् पाने के लिए 18 वर्ष के व्यक्ति को हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे। 20 वर्षों तक निवेश करना होगा। 60 वर्ष आयु होते ही खाते में पेंशन की राशि आने लगती है।
(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews