पेंशन प्लान: एलआईसी की धांसू स्कीम, बुढ़ापे में मिलेगी मंथली इनकम की गारंटी, निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न, जान लें कैलकुलेशन

pension plan

Pension Plan: एलआईसी विभिन प्रकार की योजनाएं चला रही है। इस लिस्ट में मंथली इनकम स्कीम भी शामिल है। जिसके जरिए वरिष्ठ नागरिकों को रिटायरमेंट के बाद इनकम प्राप्त होती है। ऐसे ही खास योजना “धन संजय पॉलिसी” है। इस स्कीम में इनकम पॉलिसी टर्म, प्रीमियम पेइंग टर्म, प्रीमियम अमाउन्ट और सम एश्यॉर्ड पर निर्धारित होती है। प्लान के तहत चार ऑप्शन मिलते हैं। सिंगल प्रीमियम का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। मतलब आप जितना अधिक निवेश करते हैं उतनी अधिक पेंशन की राशि होगी।

स्कीम के बारे में

मासिक, वार्षिक, अर्द्धवार्षिक और त्रैमासिक आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। वहीं एक निर्धारित अंतराल में इनकम यानि पेंशन भी मिलती है। इसमें गरंटिड इनकम के साथ-साथ टर्मिनल बेनेफिट भी मिलता है। निवेश करके आप कुछ वर्षों तक इनकम का लाभ उठा सकते हैं। ऑप्शन ए और बी के तहत अधिकतम एंट्री आयु 65 वर्ष होती है। पॉलिसी टर्म 10 और 15 वर्ष होता है। इन दोनों दोनों में रेगुलर प्रीमियम का भुगतान करना होता है। Premium Payment Term 5/10/ वर्ष 10 साल पॉलिसी टर्म के लिए होता है। वहीं 15 वर्ष पॉलिसी के लिए प्रीमियम पेमेंट टर्म 5/10/15 वर्ष होता है। न्यूनतम प्रीमियम सालाना 30 हजार रुपये होती है। वहीं सिंगल प्रीमियम के लिए न्यूनतम निवेश राशि 2 लाख रुपये है।

ये रहा कैलकुलेशन

यदि कोई 40 वर्षीय व्यक्ति ऑप्शन ए का चयन करता है और सलना 1 लाख रुपये प्रीमियम का भुगतान करता है। इसमें पॉलिसी टर्म 10 वर्ष होगा। प्रीमियम पेमेंट टर्म भी 10 साल होगा। ऐसे में मैच्योरिटी एज 65 वर्ष के बाद 10 वर्षों तक सलाना 1 लाख रुपये इनकम मिलेगी। यानि हर महीने करीब 8350 रुपये पेंशन मिलेगी। वहीं यदि कोई व्यक्ति ऑप्शन सी क तहत 40 वर्षों में सिंगल प्रीमियम “10 लाख रुपये” का निवेश करते हैं। मैच्योरिटी के बाद 9 वर्षों तक करीब 1.82 लाख रुपये सालाना इनकम मिलेगी। अतिरिक्त जानकारी के लिए आप ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान/स्कीम/शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews