Pension Plan: 500 रुपये के निवेश पर हर महीने मिलेगी मोटी पेंशन, उठायें इन 3 स्कीम का लाभ, बुढ़ापे में होगी ठाठ

pension plan

Pension Plan: पेंशन प्लान के अलग -अलग प्रकार होते हैं। किसी में एकमुश्त तो किसी में प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। भारत की बड़ी आबादी मध्यम वर्ग लोगों की है, जो कम निवेश में लाइफटाइम पेंशन का लाभ उठाना चाहते हैं। लेकिन क्या ऐसा संभव है? जी हाँ एक व्यक्ति 500 रुपये या इससे कम के निवेश पर भी बुढ़ापे में रेगुलर इनकम प्राप्त करता हैं। कुछ योजनाएं हैं, जिसे सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए शुरू की है। ताकि कम वेतन वाले नागरिक भी अपने भविष्य को सुरक्षित कर पाएं। ऐसे ही कुछ स्कीम के बारे में यहाँ बताया गया है-

अटल पेंशन योजना

इस स्कीम का संचलन नेशनल पेंशन सिस्टम के तहत होता है। यह एक लॉंग टर्म स्कीम है, जिसमें 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की मंथली पेंशन 60 वर्ष उम्र पूरी होने के बाद मिलती है। 18 वर्ष की उम्र में इसमें निवेश शुरू कर् सकते हैं, इसमें 20 वर्षों तक निवेश करना अनिवार्य होता है। हर महीने 42 रुपये के निवेश से 1000 रुपये तक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानि पीपीएफ। इसमें कम निवेश में रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ उठाया जा सकट है। मात्र 500 रुपये में कोई भी व्यक्ति खाता खुलवा सकता है। निवेश की अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपये है।

इक्विटी म्यूचुअल फंड SIP

यदि आप इक्विटी म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेश करने की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। अलग-अलग प्रकार के म्यूचुअल फंड उपलब्ध हैं। जिसमें करीब 11% से लेकर 18% रिटर्न मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल समान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews