एसबीआई की सुपरहिट स्कीम, मौज में कटेगा बुढ़ापा, हर महीने मिलेगी पेंशन, टेंशन फ्री होगी लाइफ, जान लें पूरा कैलकुलेशन

pension plan

Pension Plan: पेंशन प्लान एक व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण किरदार निभाते हैं। इसके जरिए रिटायरमेंट के बाद वित्तीय स्टेटबलिटी की गारंटी मिलती है। इसके जरिए वर्तमान में जमा किए गए पैसे का लाभ बुढ़ापे में मिलता है। इससे गोल्डन एज को जीना आसान हो जाता है और अपनी इच्छाओं के लिए बच्चों पर निरंभर होने की जरूरत भी पड़ेगी। अलग-अलग प्रकार के प्लांस और योजनाएं उपलब्ध हैं, जिसके तहत रेगुलर पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है। इन्हीं योजनाओं से एक एसबीआई लाइफ का एन्युटि डिपॉजिट स्कीम (Annuity Deposit Scheme) है।

स्कीम के बारे में

इस स्कीम के तहत इनकम यानि पेंशन की राशि निवेश पर निर्भर करती है। इसके तहत निवेशक द्वारा एकमुश्त निवेश के बदले में हर महीने ईएमआई के रूप में इनकम मिलती है। पॉलिसिहोल्डर्स अपनी सुविधा के अनुसार इन्वेस्ट कर सकते हैं। बाद में मूलधन आउए ब्याज दोनों को मंथली एन्युटि के रूप में वापस किया जाता है। इसके जरिए ज़िंदगी भर पेंशन मिलती है।

स्कीम के फीचर्स

एन्युटि डिपॉजिट के अलग-अलग प्रकार होते हैं। Periodic Annuity के तहत निवेशकों को रेगुलट इनकम मिलती है। आप वार्षिक या मासिक एन्युटि पेआउट का विकल्प चुन सकते हैं। इस स्कीम का लाभ भारत का कोई भी व्यक्ति उठा सकता है। ज्वाइंट अकाउंट खुलवाने की भी अनुमति होती है। इसमें 3/5/7/10 वर्षों के लिए निवेश किया जा सकता है। इसपर टर्म डिपॉजिट रेट भी प्रभावी होता है। अधिकतम निवेश के लिए कोई लिमिट नहीं होती। लोन का लाभ भी मिलता है। 5-10 वर्ष के टर्म डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है, सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज मिलता है।

ये रहा कलकुलेशन

यदि कोई व्यक्ति 18 वर्ष की आयु में निवेश शुरू करता और हर महीने 500 रुपये जमा करता है। तो उसे इनवेस्टमेंट पर 5.4% रिटर्न मिलता है। 60 वर्ष की आयु होते ही हर महीने 1,432 रुपये की पेंशन मिलती है। आप जितना निवेश करेंगे पेंशन की राशि बढ़ेगी।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी प्लान या स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews