MP के इन शहरों में आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ ईंधन अब भी सस्ता, जानें अपने शहर का हाल

MP के इन शहरों में आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ ईंधन अब भी सस्ता, जानें अपने शहर का हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में राहत जारी है। 13 जुलाई 2022 को ईंधन की कीमतों में इजाफा देखा गया था, जो पिछले तीन दिनों से स्थिर है। जहां 13 जुलाई को पेट्रोल की कीमत में 0.13 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ था और इसकी कीमत 109.75 रुपये प्रति लीटर तक पहुँच चुकी थी। आज प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपये प्रति लीटर है और एक लीटर डीजल 94.90 रुपये में बिक रहा है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला अब भी जारी है।

यह भी पढ़े… त्योहारों के सीजन में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, इंदौर एक बार फिर बना हॉटस्पॉट, चौथी लहर के लिए WHO ने किया अलर्ट

विदिशा, सीधी, शिवपुरी, शहडोल, सीहोर, रतलाम, मुरैना, मंदसौर, खंडवा, कटनी, झाबुआ, जबलपुर, होशंगाबाद, डिंडौरी, दमोह और भिंड में पेट्रोल की कीमत में इजाफा हुआ है। मंदसौर में आज पेट्रोल 1.04 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ वहीं विदिशा में पेट्रोल की कीमत में 0.73 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि देखी गई। सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े… PM Modi ने “बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे” किया जनता को समर्पित, “रेवड़ी कल्चर” को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

अशोकनगर में पेट्रोल सबसे कम दामों में बिक रहा है, यहाँ पेट्रोल की कीमत 108.51 रुपये प्रति लीटर है। वहीं अनुपुर, रीवा और शहडोल में अब भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सिवनी, राजगढ़, नीमच, मंडला, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, गुना, दतिया, दमोह, छतरपुर, भिंड, बेतूल और आगर मालवा में पेट्रोल 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास के भाव में बिक रहा है। वहीं अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, कटनी, मंदसौर, पन्ना, सतना, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में एक लीटर पेट्रोल 110 रुपये के आसपास की किमर में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews