Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल में गिरावट, MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑयल में गिरावट, MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी है। देश के महानगरों में ईंधन की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई खास बदलाव नहीं हुए है। पिछले 24 घंटों में ब्रेंट क्रूड के भाव में 0.60 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है, ब्रेंट क्रूड फिलहाल 91.94 डॉलर प्रति बैरल की कीमत में बिक रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई में 0.72 डॉलर की गिरावट आई है।

यह भी पढ़े…राज्य सरकार शिक्षकों को देगी दीपावली का बड़ा तोहफा, वेतन में होगी 20% की वृद्धि, भत्ते का मिलेगा लाभ, खाते में बढ़ेगी राशि!

आज मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थित है। विदिशा, सिंगरौली, सागर, मुरैना, जबलपुर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में एक लीटर पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खरगोन, पन्ना, सतना, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े…शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, नई नीति को मंजूरी, छोटे उद्योगों को राहत, जिलों को मिलेगा लाभ

प्रदेश में डीजल की कीमत 94.89 रुपये प्रति लीटर है। श्योपुर, रीवा और अनूपपुर में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है, यहां 1 लीटर पेट्रोल से 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है। आगर मालवा, बेतूल, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, डिंडौरी, गुना, हरदा, झाबुआ, कटनी, मंडला, मंदसौर, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews