क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव जारी, पेट्रोल-डीजल में उछाल, MP में बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें आज का ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices:  इंटरनेशनल मार्केट कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहे हैं। तेल कंपनियों ने मंगलवार ओ नए रेट जारी कर दिए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपए रुपये लीटर है। देश के अन्य महानगरों में भी पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमतों में आज हल्का  उछाल देखा गया है।

एमपी में ऐसा है पेट्रोल डीजल का हाल

पेट्रोल पर औसतन 0.19 रुपये और डीजल पर 0.17 रुपये की वृद्धि हुई है। होशंगाबाद होशंगाबाद में 1.09 रुपए की और मंडला में 1.05 रुपये की की वृद्धि हुई है। सिंगरौली, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन, मंदसौर, कटनी, देवास, छिंदवाड़ा, दमोह, बेतूल, बालाघाट में भी आज इजाफा देखा गया है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.41 रुपये प्रति लीटर है।

विदिशा, सीहोर, रतलाम, नरसिंहपुर जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, भिंड, अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास देखी गई है। अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, सतना, सिवनी, शिवपुरी में इसकी कीमत 111 रुपये से कम और 110 रुपये से ज्यादा है। टीकमगढ़, सीधी, राजगढ़, रायसेन, पन्ना, नीमच, मुरैना, जबलपुर, होशंगाबाद, गुना, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, बेतूल और आगर मालवा में इसकी कीमत करीब 109 रुपये प्रति लीटर है। अनुपुर, बालाघाट, रीवा, श्योपुर और शहडोल में यह आज सबसे ज्यादा महंगा है, यहाँ 1 लीटर की कीमत 111 रुपये से भी ज्यादा है।

डीजल में भी उतार-चढ़ाव

वहीं डीजल की बात करें तो देवास में 0.54 रुपये, होशंगाबाद में 1 रुपये और मंडला में 0.96 रुपये की वृद्धि हुई है। इस लिस्ट में शहडोल, सिवन, रायसेन, राजगढ़, मंदसौ,  कटनी, धार, दमोह, छिंदवाड़ा, बेतूल, बालाघाट और आगर मालवा भी शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews