कच्चे तेल में राहत, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, यहाँ जानें ईंधन का ताजा भाव

कच्चे तेल में राहत, MP के इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, यहाँ जानें ईंधन का ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में राहत जारी है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कुछ खास बदलाव नहीं हुए। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी है जहां ईंधन कीमतों में वृद्धि देखी गई है। दूसरी तरफ कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आई है। बता दें कि प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। डीजल 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास की कीमत में बिक रहा है।

यह भी पढ़े…PM Kisan: नवरात्रि में किसानों को मिलेगी गुड न्यूज, खाते में आएंगे 12वीं किस्त के 2000! e-KYC और लाभार्थी लिस्ट पर अपडेट

विदिशा, उज्जैन, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, सागर, रीवा, रायसेन, नीमच, झाबुआ, जबलपुर, ग्वालियर, देवास, बालाघाट, बड़वानी और अनुपुर में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा देखा गया है। झाबुआ में पेट्रोल की कीमत में 0.83 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। शहडोल, सिवनी, राजगढ़, नरसिंहपुर, मंदसौर, मुरैना, खरगोन, कटनी, होशंगाबाद, डिंडौरी, धार, छतरपुर, बेतूल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट हुई है। नरसिंहपुर में पेट्रोल की कीमत में 0.79 रुपये की गिरावट देखी गई।

विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है। उमरिया, शिवपुरी, सीधी, शहडोल, सतना, पन्ना, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

यह भी पढ़े…नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आखिर क्यों पूछा पशुपालन मंत्री के चश्मे का नंबर? पढ़ें पूरी खबर

अनुपुर, बालाघाट, बुरहानपुर और श्योपुर में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई, यहाँ 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है। वहीं टीकमगढ़, उज्जैन, सिवनी, राजगढ़, रायसेन, नीमच, मंदसौर, मंडला, कटनी, झाबुआ, हरदा, गुना, धार, दमोह, छतरपुर, बेतूल और आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews