क्रूड ऑयल पहुंचा 90 डॉलर के नीचे, MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ईंधन का ताजा भाव

क्रूड ऑयल पहुंचा 90 डॉलर के नीचे, MP के इन शहरों में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ईंधन का ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। फिलहाल कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुँच चुकी है। हालांकि बावजूद इसके देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में आज ईंधन की कीमत स्थिर रही। हालांकि बीते दिन पेट्रोल की कीमतों में हल्की वृद्धि हुई थी।

यह भी पढ़े… Gold Silver Rate : तेजी के साथ खुला सराफा बाजार, सोना चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, देखें ताजा हाल

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमत भी अलग देखी गई है। कहीं ईंधन की कीमत आज बढ़ी है तो कहीं ईंधन की कीमतों में गिरावट हुई है। एमपी में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच है। वहीं डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। 8 सितंबर को पेट्रोल की कीमतों में 0.19 रुपये की वृद्धि हुई थी।

अलीराजपुर, अशोकनगर, बेतूल, भोपाल, छतरपुर, गुना, इंदौर, पन्ना, रायसेन, सागर और शाजापुर में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सीधी, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, नीमच, नरसिंहपुर, मंदसौर, मंडला, खंडवा, कटनी, झाबुआ, इंदौर, गुना, धार, दतिया, दमोह, भिंड, बेतूल, अशोकनगर और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

यह भी पढ़े… Anant Chaturdashi : इंदौर में 91 स्थानों पर रख सकतें हैं गणपति बप्पा की प्रतिमाएं, ऐसी है विसर्जन की व्यवस्था

अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डींडोरी, खरगोन, पन्ना, सतना, सिवनी, शिवपुरी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, देवास और भोपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये के आसपास है। शहडोल, श्योपुर और रीवा में आज भी पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हैं, यहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये के अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews