Anant Chaturdashi : इंदौर में 91 स्थानों पर रख सकतें हैं गणपति बप्पा की प्रतिमाएं, ऐसी है विसर्जन की व्यवस्था

indore, anant chaturdarshi

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। आज अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) का त्यौहार है। ऐसे में आज के दिन बप्पा को अलविदा कहा जाता है। साथ ही बप्पा का विसर्जन किया जाता है। जिसके लिए लोग नदी किनारे, घाट किनारे या, किसी तालाब के वहां जाकर बप्पा का विसर्जन करते हैं। लेकिन इस दौरान कई हादसे भी होते हैं। ऐसे में अगर आप भी बिना किसी हादसे के अच्छे से बप्पा का विसर्जन करना चाहते हैं, तो इंदौर शहर (Indore) में बप्पा के विसर्जन के लिए एक स्थान बनाए गए हैं।

जहां पर जाकर आप बप्पा की प्रतिमा को रख सकते हैं। उसके बाद नगर निगम की टीम द्वारा जो अस्थाई कुंभ बनाए गए है, उसमें इन बप्पा की मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा। आपको बता दें इंदौर शहर में मूर्ति एकत्रीकरण विसर्जन के लिए नगर निगम के अफसरों को जिम्मेदारी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, आज अनंत चतुर्दशी के दिन को देखते हुए आयुक्त ने यह सख्त निर्देश दिए हैं कि जब तक मूर्ति विसर्जित नहीं होगी, तब तक अधिकारी अपने कार्यस्थल से नहीं हटेंगे।

Must Read : Rashifal 09 September 2022 : मेष मिथुन वृश्चिक धनु को धन-प्रतिष्ठा-स्वास्थ्य लाभ, यात्रा के योग, कर्क तुला रखें विशेष ध्यान, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

इतना ही नहीं आयुक्त द्वारा यह भी कहा गया है कि गणपति बप्पा की प्रतिमा एकत्रीकरण और विसर्जन के दौरान अगर किसी अधिकारी ने लापरवाही बरती तो उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई निगम द्वारा की जाएगी। आपको बता दें आज अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति बप्पा की प्रतिमाओं को आयशर वाहनों में दरी बिछा कर उस पर रखकर जवाहर टेकरी ले जाया जाएगा। यहां पर बाप्पा का विसर्जन किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि जहां बाप्पा का विसर्जन किया जाएगा वहां एक अस्थाई कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। ताकि वहां की खबर लगातार मिलती रहे। इतना ही नहीं इस कंट्रोल रूम के द्वारा झोन के मुताबिक, बाप्पा की मूर्तियों से भरे वाहनों को बुलाया जाएगा। इस दौरान टेकरी पर प्रशिक्षित तैराक व स्टाफ भी मौजूद रहेगा। इसके अलावा टेंट, तख्त, लाइट, बैनर, बास्केट के साथ पर्यावरण हितैषी कुंड नगर निगम द्वारा हर झोन के वहां बनाए गए है। ऐसे में सुबह 10 बजे से झोन क्रमांक 1, 2, 3, 4, 12, 13, 14, 15, 16, 17 और झोन 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 18, 19 में दोपहर 1 बजे गणपति बाप्पा की प्रतिमाओं को जवाहर टेकरी भेज दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews