कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल में आया उछाल, MP में इतने बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें लेटेस्ट रेट

कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल में आया उछाल, MP में इतने बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें लेटेस्ट रेट

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में क्रूड ऑयल की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। डब्लूटीआई में 1.20 फीसदी की वृद्धि के साथ थी 76.09 डॉलर बैरल तक पहुंच चुका है। वहीं ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.23 फ़ीसदी की वृद्धि के साथ 80.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। देश के महानगरों में इसका कोई असर नहीं हुआ है। आज भी राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

MP में ईंधन के भाव बढ़ें

मध्यप्रदेश में भी लगातार ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले 3 दिनों से रेट में लगातार उछाल देखा जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में इनकी कीमत भी अलग है। बुधवार को पेट्रोल-डीजल में औसतन 0.19 रुपये की वृद्धि हुई है।

एमपी में ऐसा है पेट्रोल का हाल

कुछ शहर ऐसे हैं जहां पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। नरसिंहपुर में 1.19 रुपये, राजगढ़ में 1.05 रुपये, छतरपुर में 0.56 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं अलीराजपुर, अशोकनगर, बेतूल, भोपाल, दमोह, इंदौर, मंदसौर पन्ना, सीधी और उमरिया में हल्का इजाफा देखा गया है।

कुछ ऐसे भी है जहां इसके दाम में गिरावट हुई है। मंडला में 1.05 रुपये, बालाघाट में 1.06 रुपये, खरगोन में 0.90 और झाबुआ में 0.83 रुपये की कमी आई है। सिंगरौली, टीकमगढ़, विदिशा, शिवपुरी, रायसेन, खंडवा, होशंगाबाद, देवास, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर में भी गिरावट देखी गई है।

विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल, अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। राजधानी भोपाल में इसकी कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है। आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, सतना, सीधी और उमरिया में इसकी कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर है। उज्जैन, शाजापुर, सिवनी, राजगढ़, नरसिंहपुर, खंडवा, गुना, धार, दमोह, भिंड, के दाम 109 रुपये से लेकर 110 रुपये के बीच में है। अनुपुर, रीवा, शहडोल, शिवपुरी में 111 रुपये से अधिक की कीमत पर कारोबार हो रहा है।

डीजल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव

अशोकनगर, बेतूल, भिंड, दमोह, छतरपुर, शिवपुरी, राजगढ़, सीधी और उमरिया में डीजल की कीमतों में उछाल देखा गया है। नरसिंहपुर में 1.05 रुपये और राजगढ़ में 0.73 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। मंडला में 0.96 रुपये, खरगोन में 0.82 रुपये और बालाघाट में 0.97 रुपये की गिरावट हुई है। प्रदेश में इसकी कीमत 93 रुपये से लेकर 97 रुपये प्रति लीटर के बीच में है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews