Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के दाम बदले, पेट्रोल-डीजल के भाव में राहत, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई। पिछले 24 घंटों में क्रूड ऑयल में 1 डॉलर से अधिक की वृद्धि हुई है। ब्रेंट क्रूड 88.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच चुका है। डब्ल्यूटीआई 2 डॉलर की वृद्धि के साथ 81.26 डॉलर प्रति बैरल पर जा चुका है। दूसरी तरफ देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए। दिल्ली में आज पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.82 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।

इन शहरों में बदले दाम

मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट हुई है। पेट्रोल में औसतन 0.30 रुपये और डीजल में 0.28 रुपये प्रति लीटर की गिरवाट देखी गई है। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ईंधन के दाम भी अलग है। बुधवार को शिवपुरी, सीहोर, रतलाम, रायसेन, खरगोन, झाबुआ, छिंदवाड़ा, बड़वानी और अनुपुर में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। सीहोर में पेट्रोल 0.76 रुपये प्रति लीटर इजाफे के साथ 109.17 रुपये में बिक रहा है। राजगढ़, उज्जैन, नरसिंहपुर, कटनी, होशंगाबाद, देवास, छतरपुर, बालाघाट और बेतूल में आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

ऐसा है एमपी के शहरों का हाल

विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सागर, रतलाम, नरसिंहपुर, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास की कीमत में बिक रहा है। डीजल की कीमत 94.89 रुपये प्रति लीटर है। राजधानी भोपाल में आज इसकी की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है, यहां कोई बदलाव नहीं हुए हैं। टीकमगढ़, शाजापुर, सीहोर, राजगढ़, मंदसौर, खंडवा, गुना, धार, दतिया, दमोह, आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, नीमच, पन्ना, सतना, सिवनी, शिवपुरी सीधी और उमरिया में आज 1 लीटर पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास की कीमत में बिक रहा है। श्योपुर, शहडोल रीवा और अनुपुर में आज भी फ्यूल की कीमतों में आग लगी हुई है, यहाँ 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews