क्रूड ऑयल में तेजी, MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इन जिलों में महंगा हुआ ईंधन, जानें आज का ताजा भाव

क्रूड ऑयल में तेजी, MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इन जिलों में महंगा हुआ ईंधन, जानें आज का ताजा भाव

Petrol And Diesel Rate In MP Today: 5 जून यानि आज ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड में 0.97 फीसदी की वृद्धि हुई, इसकी कीमत 76.87 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्ल्यूटीआई 1.14 फीसदी की वृद्धि के साथ 72.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में आज ईंधन के भाव में बदलाव देखा गया है। एमपी के कुछ जिलों में ईंधन महंगा हुआ है तो कहीं सस्ता हुआ है।

एमपी के इन जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल

भिंड,  भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर और उज्जैन में पेट्रोल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आगर मालवा में 0.40 रुपये, अलीराजपुर में 0.30 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.86 रुपये, छतरपुर में 0.20 रुपये, दमोह में 0.23 रुपये, धार में 1.02 रुपये, डींडोरी में 0.57 रुपये, होशंगाबाद में 0.64 रुपये, कटनी में 0.50 रुपये, मंदसौर में 0.30 रुपये, नरसिंहपुर में 0.34 रुपये, राजगढ़ में 0.65 रुपये, शहडोल में 0.36 रुपये, सीधी में 0.64 रुपये, उमरिया में 0.23 रुपये और विदिशा में 0.44 रुपये की वृद्धि हुई है। बड़वानी में 0.69 रुपये, अशोकनगर में 0.52 रुपये, रायसेन में 0.94 रुपये, सिंगरौली में 0.48 रुपये और टीकमगढ़ में 0.39 रुपये की गिरावट हुई है। इसके अलावा शिवपुरी, सिवनी, सीहोर, रीवा,रतलाम, पन्ना, खरगोन, झाबुआ, जबलपुरं हरदा, देवास, बुरहानपुर और अनूपपुर में पेट्रोल सस्ता हुआ है।

डीजल के भाव में भी बदलाव

टीकमगढ़, सिंगरौली, शिवपुरी, शाजापुर, सिवनी, सीहोर, सागर, रीवा, रतलाम, रायसेन, पन्ना, मंडला, खरगोन,  झाबुआ, जबलपुर, हरदा, इंदौर, देवास, दतिया, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अशोकनगर और अनूपपुर में डीजल के भाव में हल्की गिरावट हुई है। होशंगाबाद में 0.59 रुपये, कटनी में 0.47 रुपये, राजगढ़ में 0.59 रुपये, शहडोल में 0.33 रुपये, सीधी में 0.59 रुपये, उमरिया में 0.21 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.79 रुपये, धार मीन 0.94 रुपये, डींडोरी में 0.52 रुपये, अलीराजपुर में 0.27 रुपये और आगार मालवा में 0.38 रूपये की वृद्धि हुई है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल के भाव 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल के भाव 108.58 रुपये और डीजल 93.86 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल के भाव 108.68 रुपये और डीजल 93.96 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल के भाव 108.58 रुपये और डीजल 93.84 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल के भाव 111.05 रुपये और डीजल 96.12 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल के भाव 109.00 रुपये और डीजल 94.25 रुपये हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews