पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, MP समेत कई राज्यों में बदल गए ईंधन के दाम, जानें अपने शहर का हाल

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट आज सुबह जारी कर दिए हैं। एमपी समेत देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल में गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 82.93 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 78.56 डॉलर प्रति बैरल में बिक रहा है

इन राज्यों में बदल गए दाम

24 अगस्त को पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, राजस्थान, ओडिशा, नागालैंड, केरल, झारखंड, गुजरात और गोवा में पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और उत्तर प्रदेश में आज ईंधन सस्ता हुआ है।

एमपी के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल में उतार-चढ़ाव जारी है। खरगोन में पेट्रोल में 95 पैसे और डीजल में 86 पैसे का उछाल आया है। रायसेन में पेट्रोल के कीमत में 66 पैसे और डीजल में 61 पैसे की वृद्धि हुई है। सिंगरौली में पेट्रोल के भाव में 66 पैसे और डीजल में 60 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। उज्जैन में 22 पैसे का इजाफा पेट्रोल में और डीजल में 19 पैसे का इजाफा हुआ है। जबलपुर में पेट्रोल 46 पैसे और डीजल 42 पैसे महंगा हुआ है। भोपाल में पेट्रोल में 17 पैसे और डीजल में 15 पैसे की वृद्धि हुई है। इसके अलावा अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बैतूल, दमोह, छिंदवाड़ा, डींडोरी, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, राजगढ़, सीहोर, श्योपुर, टीकमगढ़ और विदिशा में आज ईंधन के भाव में इजाफा हुआ है।

यहाँ मिली राहत्त

उमरिया, सीधी, शहडोल, सिवनी, सतना, सागर, रीवा, रतलाम, पन्ना, नीमच, नरसिंहपुर, मुरैना, मंदसौर, मंडला, झाबुआ, होशंगाबाद, धार, देवास, छतरपुर, भिंड, बालाघाट और आगर मालवा में फ़्यूल के रेट में गिरावट देखी गई है। दतिया और श्योपुर में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रीवा में आज पेट्रोल की कीमत 111.14 रुपये और डीजल की 96.21 रुपये है। वहीं अनूपपुर और श्योपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.64 रुपये और डीजल का 93.92 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews