Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, इन राज्यों में बदले दाम, कच्चे तेल में गिरावट, चेक करें 13 जुलाई का ताजा भाव 

13 जुलाई को कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। देश में पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कहीं उछाल कहीं कमी आई है।
petrol diesel rate

Petrol Diesel Prices Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव 13 जुलाई को जारी कर दिए हैं। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत अभी भी 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। आज सुबह करीब 10 बजे ब्रेंट क्रूड 85.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 82.21 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई है।

इन राज्यों में बदले दाम

हिमाचल प्रदेश और पंजाब में पेट्रोल और डीजल के भाव में मामूली वृद्धि हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, केरल, कर्नाटक, हरियाणा और बिहार में गिरावट आई है। महानगरों में  फ्यूल के रेट स्थिर हैं।

महानगरों में ईंधन का भाव 

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है। डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।
  • मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है। डीजल का भाव 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 92.32 रुपये प्रति लीटर है।

एमपी में क्या है पेट्रोल और डीजल का हाल?

मार्च 2024 में केंद्र सरकारी ने पेट्रोल-डीजल के कीमतों में कटौती की थी। लेकिन इसके बाद भही मध्यप्रदेश में ईंधन दिल्ली, यूपी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की तुलना में महंगा है। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.47 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 91.84 रुपये प्रति लीटर है। प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के पार है। शनिवार को देवास, इंदौर, खरगोन, रायसेन और सागर में इजाफा हुआ है। छतरपुर, राजगढ़, विदिशा और उज्जैन में कमी आई है।

प्रदेश में कितनी है कीमत?

एक लीटर पेट्रोल की कीमत इंदौर में 106.50 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.50 रूपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.64 रुपये है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत ग्वालियर में 91.78 रुपये, इंदौर में 91.89 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.02 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews