Petrol Diesel Prices: सिंगरौली-विदिशा समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, क्रूड ऑयल में आया उछाल, जानें आज का ताजा भाव

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। असम, केरल, गोवा, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में आज फ्यूल के रेट में हल्का इजाफा देखा गया है। मध्यप्रदेश में भी ईंधन के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट देखी गई है। वहीं ग्लोबल मार्केट में लगातार बढ़ गए क्रूड ऑयल के कीमतों का असर देश में नहीं हो रहा है। सरकार ने पिछले एक वर्षों से कोई बदलाव नहीं किया है। 16 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड 91.02 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 87.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

इन जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

बालाघाट में पेट्रोल 59 पैसे की वृद्धि के साथ 111.20 रुपये में बिक रहा है। डीजल 54 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 96.26 रुपये तक पहुँच चुका है। भिंड में पेट्रोल पर 44 पैसे और डीजल पर 40 पैसे का इजाफा हुआ है। विदिशा में पेट्रोल पर 54 पैसे और डीजल पर 50 पैसे की वृद्धि हुई है। सिंगरौली में पेट्रोल पर 74 पैसे और डीजल पर 68 पैसे की वृद्धि हुई है। सतना में पेट्रोल पर 31 पैसे और डीजल पर 29 पैसे की वृद्धि हुई है। इसके अलावा उज्जैन, टीकमगढ़, रीवा, रतलाम, रायसेन, जबलपुर, होशंगाबाद, हरदा, दतिया, देवास, बुरहानपुर, अशोकनगर और बैतूल में हल्का उछाल आया है। बालाघाट के अलावा बुरहानपुर, खंडवा, शहडोल और श्योपुर,में भी पेट्रोल की कीमत 111 रुपये और डीजल की 96 रुपये के पार है। उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.08 रुपये और डीजल की 94.31 रुपये है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.96 रुपये और डीजल की 94.21 रुपये है।

भोपाल समेत इन जिलों में मिली राहत

भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 18 पैसे की गिरावट के साथ 108.47 रुपये है। वहीं डीजल 93.74 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा उमरिया, सीधी, शाजापुर, सीहोर, सागर, राजगढ़, पन्ना, मंदसौर, खरगोन, कटनी, धार, छिंदवाड़ा, छतरपुर और अनूपपुर फ्यूल के रेट में हल्की गिरावट देखने को मिली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews