पेट्रोल-डीजल नए रेट अपडेट, ग्वालियर-खरगोन में बढ़ गए दाम, MP के कई जिलों में हुआ बदलाव, चेक करें 25 जून का ताजा भाव 

25 जून को देश के कई जिलों में बदलाव हुआ है। खरगोन में पेट्रोल के भाव में करीब 1 रुपए की वृद्धि हुई है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 25 जून को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। असम, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में ईंधन के कीमतों में इजाफा देखा गया है। पंजाब, महाराष्ट्र, केरल , हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गोवा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में फ्यूल के रेट में कमी देखने को मिली है। ग्लोबल मार्केट में भी कच्चे तेल के कीमतों में उतार-चढ़ाव  जारी है। मंगलवार को ब्रेंट क्रूड 85.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यटी की कीमत की 81.62 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में ईंधन की कीमत

देश के महानगरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल की कीमत 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और की कीमत 92.32 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपए और डीजल की कीमत 92.15 रुपए प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews