29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, कई राज्यों में बदले दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव 

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो चुकी हैं। बालाघाट और देवास में एक रुपये से अधिक का इजाफा पेट्रोल के भाव में हुआ है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 29 सितंबर रविवार को तेल कंपनियों ने  पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। गुजरात, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में वृद्धि हुई है। त्रिपुरा, तेलंगाना, ओडिशा,  महाराष्ट्र, मणिपुर, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, असम और  आंध्र प्रदेश में गिरावट दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश में भी ईंधन के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बालाघाट और देवास में आज पेट्रोल के भाव में 1 रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं नरसिंहपुर एक रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा अगर मालवा, अनूपपुर, अशोक नगर, बड़वानी, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, धार, गुना, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, मंडला, पन्ना, राजगढ़, सागर, शाजापुर, शिवपुरी, टीकमगढ़  और उज्जैन में
ईंधन की कीमतों में  इजाफा हुआ है। सीधी, सिवनी, सीहोर, रायसेन, मंदसौर, कटनी, होशंगाबाद, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बैतूल और अलीराजपुर में गिरावट दर्ज की गई है।

मध्यप्रदेश में कितनी है ईंधन की कीमत? (Fuel Prices in MP Today)

हर दिन सुबह 6:00 बजे  ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ईंधन के नए रेट अपडेट करती हैं। टैक्स के कारण अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में अंतर होता है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, ग्वालियर में 107.04 रुपए, जबलपुर में 106.53 रुपए, बालाघाट में 109.43 रुपए, देवास में 107.60 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए, नरसिंहपुर में 106.48 रुपए और उज्जैन में 106.98 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.69 रुपए, देवास में 92.90 रुपए, बालाघाट में 94.57 रुपए, ग्वालियर में 92.37 रुपए इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 91.92 रुपए, नरसिंहपुर 91.87 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.32 रुपए है।

महानगरों का क्या है हाल? (Petrol Diesel Latest Rate)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की 87.62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 90.76 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की कीमत 89.97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए और डीजल की 92.44 रुपए प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews