Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, दमोह-धार समेत MP के कई जिलों में महंगा हुआ Fuel, जानें 2 अप्रैल का ताजा भाव

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: वैश्विक बाजार में 2 अप्रैल को कीमतों में उछाल देखा गया है। 0.48% वृद्धि के साथ ब्रेंट क्रूड 87.84 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। डब्ल्यूटीआई का भाव 84.12 डॉलर प्रति बैरल है। पेट्रोल और डीजल के नए रेट हर दिन की तरह आज भी अपडेट हो चुके हैं।

एमपी में बदल गए ईंधन के भाव

मध्यप्रदेश में ईंधन के कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। एमपी में का पेट्रोल की औसतन कीमत 107.44 रुपए रुपए और डीजल की औसतन कीमत 92.75 रुपए प्रति लीटर है। अलीराजपुर, बैतूल, भिंड, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, सतना, सीहोर, सिवनी, सीधी, उज्जैन, उमरिया और विदिशा में फ्यूल के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है। टीकमगढ़, सागर, रीवा, राजगढ़, रायसेन, मंडला, खरगोन, जबलपुर, देवास, दतिया, छतरपुर, बुरहानपुर, भोपाल, बालाघाट, अशोक नगर और अनूपपुर में गिरावट आई है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल का भाव

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.11 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, खंडवा में 107.11 रुपए रीवा में 108.88 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए प्रति लीटर है। एक लीटर डीजल की कीमत उज्जैन में 92.19 रुपए, रीवा में 94. 06 रुपए , खंडवा में 93.01 रुपए है, जबलपुर में 91.90 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, ग्वालियर में 78 रुपए और भोपाल में 91.52 रुपए है।

अन्य राज्यों का हाल

मंगलवार को आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली इजाफा देखा गया है। असम, गुजरात ,जम्मू-कश्मीर, झारखंड, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ईंधन के कीमतों में कमी आई है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.76 रुपए, मुंबई में 104.19 रुपए, कोलकाता में 109.93 रुपए और चेन्नई में 100.73 रुपए प्रति लीटर है। एक लीटर डीजल की कीमत दिल्ली में 87.66 रुपए, मुंबई में 92.13 रुपए, कोलकाता में 90.74 और चेन्नई में 92.32 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews