Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, रायसेन-शिवपुरी में महंगा हुआ ईंधन, क्रूड ऑयल में उछाल, जानें ताजा भाव

25 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के नए अपडेट हो चुके हैं। मध्यप्रदेश, झारखंड, गोवा, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बदलाव हुआ है।
petrol diesel rate

Petrol Diesel Prices Today: गुरुवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश में आज कहीं इजाफा तो कहीं  गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 107.46 रुपए और डीजल की 92.77 रुपए पर प्रति लीटर है। 25 अप्रैल को शिवपुरी में पेट्रोल के भाव में एक रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है। इसके अलावा उज्जैन, उमरिया, सतना, राजगढ़, रायसेन, खरगोन, खंडवा, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, बैतूल, बड़वानी, अलीराजपुर और आगर मालवा में भी इजाफा हुआ है।

एमपी में पेट्रोल-डीजल का भाव

अनूपपुर, अशोक नगर, बालाघाट, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, मुरैना, मंदसौर, नरसिंहपुर, पन्ना, रीवा, शाजापुर, टीकमगढ़ और विदिशा में गिरावट देखने को मिली है। देवास में ईंधन के कीमतों में करीब एक रुपए की कमी आई है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.73 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106.77 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.96 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 93.09 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.31 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews