
Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। मध्य प्रदेश के कई शहरों रविवार को बदलाव देखा गया। कहीं ईंधन महंगा तो कहीं सस्ता हुआ है। मंदसौर में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में एक रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है। अशोक नगर, बालाघाट, भिंड, गुना, जबलपुर, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सीहोर, सिवनी, शहडोल, सीधी, टीकमगढ़ और विदिशा में भी ईंधन महंगा हुआ है।
एमपी के इन शहरों में घट गए दाम
उमरिया, उज्जैन, शिवपुरी, शाजापुर, रायसेन, पन्ना, नरसिंहपुर, खरगोन, कटनी, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, धार, दमोह, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बैतूल, बड़वानी, अनूपपुर और अलीराजपुर में फ्यूल के रेट में मामूली गिरावट देखी गई है।
एमपी में क्या है ईंधन का भाव?
1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, ग्वालियर में 106.46 रुपए, जबलपुर में 107.04 रुपए, रीवा में 109.91 रुपए और उज्जैन में 106.66 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.84 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 92.20 रुपए, रीवा में 95.02 रुपए और उज्जैन में 92.04 रुपए है।
क्रूड ऑयल का हाल
आज ग्लोबल मार्केट में रविवार होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों को अपडेट नहीं किया गया है। हालांकि फिलहाल क्रूड ऑयल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बरकरार है।
इन राज्यों में हुआ बदलाव
28 अप्रैल को असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान और तेलंगाना में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मामूली गिरावट देखी गई है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

