Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। मध्य प्रदेश के कई शहरों रविवार को बदलाव देखा गया। कहीं ईंधन महंगा तो कहीं सस्ता हुआ है। मंदसौर में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में एक रुपए से अधिक की वृद्धि हुई है। अशोक नगर, बालाघाट, भिंड, गुना, जबलपुर, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सीहोर, सिवनी, शहडोल, सीधी, टीकमगढ़ और विदिशा में भी ईंधन महंगा हुआ है।