पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें अपडेट, MP-झारखंड में बढ़ गए दाम, इन राज्यों में राहत, चेक करें 18 अगस्त का ताजा भाव

पेट्रोल और डीजल के नए अपडेट हो गए हैं। कई राज्यों में बदलाव हुआ है। आइए जानें आपके शहर का क्या हाल है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने 18 अगस्त को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। कहीं उछाल तो कहीं गिरावट देखी गई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और यूपी में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मणिपुर, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में गिरावट आई है। महानगरों में आज भी फ्यूल के रेट स्थिर हैं।

महानगरों में क्या है हाल?

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 90.76 रुपए प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की 89.97 रुपए प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल का दाम 100.85 रुपए और डीजल का 92.44 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी में इन जिलों में बदले दाम 

आगर मालवा, अनूपपुर, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, जबलपुर, खरगोन, मंडला, मुरैना, पन्ना, राजगढ़, रीवा, रतलाम, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में इजाफा हुआ है। सीहोर, सतना, सागर, नरसिंहपुर, मंदसौर, होशंगाबाद, हरदा,गुना, बैतूल, बालाघाट और अलीराजपुर में मामूली गिरावट देखी गई है।

प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत 

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.47 रुपए, जबलपुर में 106.93 रुपए, रीवा में 109.06 रुपए और उज्जैन 107.11 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, इंदौर में 91.87 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, जबलपुर में 92.28 रुपए, रीवा में 94.24 रुपए और उज्जैन में 92.44 रुपए है।

कच्चे तेल का हाल

रविवार होने के कारण क्रूड ऑयल के कीमतों को अपडेट नहीं किया गया है। शनिवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 79.68 डॉलर प्रति बैरल रहा। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 76.65 डॉलर प्रति बैरल रहा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews