31 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर आई अपडेट, कई राज्यों में हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें ताजा भाव

शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट हो चुकी है। कई राज्यों में बदलाव हुआ है। मध्यप्रदेश में भी उतार-चढ़ाव जारी है।
Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: अगस्त माह के आखिरी दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। VAT के कारण अलग-अलग राज्यों में ईंधन का भाव अलग होता है। देश के कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। एक तरफ जहां आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, पंजाब, त्रिपुरा और यूपी में कीमतों में उछाल आया है। वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा और असम में गिरावट आई है।

महानगरों में आज ईंधन के भाव स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की 92.34 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Prices)

कच्चे तेल के कीमतों पर भी अपडेट आई है। फिलहाल क्रूड ऑयल कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल के पार है। बीते दिन के मुकाबले आज गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 78.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 73.55 डॉलर प्रति बैरल है।

एमपी में फ्यूल के रेट (Fuel Prices in MP)

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। अनूपपुर, बैतूल, भोपाल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, डींडोरी, गुना, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, सागर, शहडोल, शाजापुर, सीधी और उमरिया में इजाफा हुआ है। विदिशा, सिंगरौली, सिवनी, सीहोर, सतना, रतलाम, राजगढ़, मुरैना, मंडला, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में गिरावट आई है।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.50 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.82 रुपये है। वहीं भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 91.89 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.19 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews