पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, खरगोन-भिंड समेत मध्यप्रदेश के इन जिलों में बदल गए दाम, क्रूड ऑयल में उछाल, जानें 9 जनवरी का ताजा भाव

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दिए हैं। असम, महाराष्ट्र और पंजाब में ईंधन के भाव में वृद्धि हुई है। गुजरात में गिरावट देखी गई है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के रेट (Crude Oil Prices) में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 0.38% की वृद्धि के साथ 76.41 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। वहीं डब्ल्यूटीआई 0.25% बढ़ोत्तरी के साथ 70.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

मध्यप्रदेश के इन जिलों में बढ़ गए दाम

भिंड में पेट्रोल पर 39 पैसे और डीजल पर 36 पैसे का उछाल आया है। यहाँ पेट्रोल का भाव 109.09 रुपये और डीजल का 94.31 रुपये है। खरगोन में पेट्रोल 55 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 110.09 रुपये तक पहुँच चुका है, डीजल पर 51 पैसे की वृद्धि हुई है।

इन जिलों में मिली राहत

आगर मालवा में पेट्रोल पर 30 पैसे और डीजल पर 28 पैसे की गिरावट हुई है। बैतूल में पेट्रोल पर 58 पैसे और 52 पैसे की कमी आई है। सागर, दमोह, छिंदवाड़ा गुना और नरसिंहपुर में भी ईंधन सस्ता हुआ है। एमपी के ज्यादातर जिलों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बावजूद ईंधन का भाव कई राज्यों से ज्यादा है। अनूपपुर, बुरहानपुर, खंडवा, रीवा और श्योपुर में पेट्रोल का भाव 111 रुपये से अधिक है। इन शहरों में डीजल की कीमत 96 रुपये से ज्यादा है। इंदौर में आज पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये में बिक रहा है, डीजल की कीमत 93.90 रुपये है। उज्जैन में आज पेट्रोल का भाव 108.87 रुपये प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 94.13 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews