Petrol Diesel: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बदलाव, पश्चिम बंगाल-MP में बढ़ गए दाम, यहाँ सस्ता हुआ ईंधन, जानें लेटेस्ट रेट

14 जुलाई को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। राजगढ़ में 1 रुपये की वृद्धि पेट्रोल और डीजल के भाव में हुई है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: रविवार को हर दिन की तरह पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी हो चुके हैं। कहीं वृद्धि तो कहीं कमी आई है। वहीं कच्चे तेल के कीमतों को रविवार होने के कारण अपडेट नहीं किया गया है। ब्रेंट क्रूड 85.03 डॉलर प्रति लीटर है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 82.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। सरकार ने अलहीरी बार मार्च 2024 में ईंधन के कीमतों को संशोधित किया था। इसके बार ने कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट अपडेट करती हैं।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

बिहार, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल और डीजल के भाव में इजाफा हुआ है। पंजाब, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में गिरावट आई है।

मध्यप्रदेश के कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट 

राजगढ़ में 1 रुपये की वृद्धि पेट्रोल और डीजल के भाव में हुई है। आगर मालवा, छतरपुर, देवास, धार, इंदौर, नरसिंहपुर और उज्जैन में भी बढ़ोत्तरी है। विदिशा, सागर और खरगोन में कमी आई है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एमपी में फ्यूल के नए रेट

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, इंदौर में 106.92 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.84 रुपये है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, इंदौर में 92.28 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.21 रुपये है।

महानगरों में ईंधन का भाव

महानगरों की बात करें तो दिल्ली में आज पेट्रोल का भाव 94.72 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की 89.97 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 103.94 रुपये और डीजल का 90.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews