Petrol Diesel Prices: संडे को कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, MP में गिरावट, असम-गुजरात में उछाल, जानें नए रेट

Petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में रविवार को क्रूड ऑयल के कीमतों में को बदलाव नहीं हुआ है। कच्चे तेल की कीमत 83 डॉलर के पार है। तेल कंपनियों ने 3 मार्च को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। कई राज्यों में बदलाव हुआ है। आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, झारखंड, मणिपुर, उड़ीसा तमिलनाडु और तेलंगाना में वृद्धि हुई है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और बिहार में गिरावट देखी गई है।

मेट्रोल शहरों में कितनी है कीमत?

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 106.31 रुपए और एक लीटर डीजल का दाम 94.27 रुपए है। कोलकाता में पेट्रोल कीमत 106.03 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92 76 पर लीटर है। बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.89 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी के इन शहरों में बदल गए दाम

मध्य प्रदेश में भी फ्यूल के रेट में उथल-पुथल जारी है। बालाघाट, देवास, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, नरसिंहपुर, रतलाम, सीहोर, शिवपुरी, सीधी और उज्जैन में आज ईंधन के कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। आगर मालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भोपाल, छतरपुर, गुना, जबलपुर, मंदसौर, मुरैना, राजगढ़, सागर, सिवनी और उमरिया में ईंधन की  कीमतों में कमी आई है।

मध्यप्रदेश में कितनी है कीमत?

उज्जैन में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.11 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 94.35 रुपए प्रति लीटर है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल का भाव 108.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.58 रुपए प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.94 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में एक लीटर पेट्रोल का दाम 108.46 रुपए और  डीजल का दाम 93.76 रुपए है। ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपए प्रति लीटर डीजल की कीमत 93.84 रुपए प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews