पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव जारी, MP समेत कई राज्यों में हुआ बदलाव, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें नए रेट

पेट्रोल और डीजल के नए रेट 16 मई को जारी हो चुके हैं। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में उछाल आया है।
petrol diesel rate

Petrol Diesel Prices Today: 16 मई को देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव देखा गया है। भारत में ईंधन की कीमत डायनेमिक होती है, जो नियमित तौर पर अपडेट होती रहती है। रोजाना तेल कंपनी सुबह 6:00 बजे फ्यूल के नए रेट जारी करती हैं। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में बदलाव का असर सीधा पेट्रोल और डीजल के कीमतों पर पड़ता है। VAT के कारण अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत अलग होती है।

इन राज्यों में बदले भाव

गुरुवार को गोवा, केरल, पुडुचेरी, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में मामूली इजाफा देखा गया है। तमिलनाडु, पंजाब, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और असम में गिरावट आई है।

एमपी में फ्यूल का हाल

मध्य प्रदेश में आज कहीं ईंधन के कीमतों में गिरावट तो कहीं वृद्धि देखने को मिली है। राज्य के ज्यादातर शहरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। धार, मंदसौर, नीमच, रीवा और शिवपुरी में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। उज्जैन, झाबुआ और अशोकनगर में कमी आई है। ‌

एमपी के मुख्य शहरों में ईंधन की कीमत

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.82 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

कच्चे तेल के कीमतों में बढ़ोत्तरी

ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के कीमतों में उछाल देखा गया है। ब्रेंट क्रूड 0.44% की वृद्धि के साथ 83.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटी क्रूड की कीमत 0.50% की वृद्धि के साथ 79.02 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews