Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, धार-कटनी समेत MP के कई जिलों में घट गए दाम, यहाँ महंगा हुआ ईंधन, जानें ताजा भाव 

28 मई को मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में वृद्धि हुई है। आइये जानें आपके शहर का हाल क्या है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 28 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। धार में फ्यूल के रेट में  करीब एक रुपए की गिरावट आई है। होशंगाबाद, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, रायसेन, शाजापुर, उमरिया, अलीराजपुर, बैतूल, छतरपुर, दमोह, देवास और हरदा में भी आज कमी देखने को मिली है। अनूपपुर, अशोक नगर, बालाघाट, भिंड, दतिया, गुना, जबलपुर, खंडवा, खरगोन, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, सागर, सतना, सीहोर, सिवनी,  शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, उज्जैन और विदिशा में ईंधन के कीमतों में उछाल आया है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव 

आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल के कीमत में मामूली वृद्धि हुई है। बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र उड़ीसा और उत्तर प्रदेश में कमी आई है।

महानगरों में में ईंधन का भाव

दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.72 रुपए और डीजल का भाव 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104. 21 रुपए और डीजल की कीमत 92.15 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 100.75 रुपए और डीजल के 92.34 रुपए प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल की कीमत  103. 94 रुपए और डीजल की 90.76 रुपए  प्रति लीटर है।

एमपी में पेट्रोल का भाव

एक लीटर पेट्रोल की कीमत  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 106.47 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, ग्वालियर में 106.46 रुपए, जबलपुर में 107.04 रुपए, रीवा में 108.93‌ रुपए और उज्जैन में 106.91 रुपए है।

एमपी में डीजल की कीमत

1 लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.84 रुपए, इंदौर में 91. 89 रुपए, जबलपुर में 92. 39 रुपए, रीवा में 94.12 रुपए और उज्जैन में 92.26 है रुपए है।

कच्चे तेल का भाव 

ग्लोबल मार्केट में आज में कच्चे तेल के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत  0.23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 83.29 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है.
वहीं 1.53% की वृद्धि के साथ WTI क्रूड की कीमत 78.90 डॉलर प्रति बैरल तक है
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews