Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदल गए दाम, जानें 4 मई का ताजा भाव

पेट्रोल डीजल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। एमपी के कई जिलों में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में कमी आई है।
petrol diesel rate

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने 4 मई शनिवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के कई शहरों में आज बदलाव देखा गया है। बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर, खरगोन, मंडला , पन्ना, सतना और उज्जैन में मामूली इजाफा हुआ है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, शाजापुर, सिवनी, सीहोर, सागर, रीवा, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, नीमच, नरसिंहपुर, मुरैना, मंदसौर, हरदा, गुना, दमोह, भोपाल, बैतूल, बालाघाट, अशोक नगर, अलीराजपुर और आगर मालवा में कमी देखने को मिली है।

पेट्रोल का भाव

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए ,इंदौर में 106.47 रुपए, जबलपुर में 106.62 रुपए, रीवा में 108.92 रुपए, उज्जैन में 107 .11 रुपए है।

डीजल के नए रेट

एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.87 रुपए, जबलपुर में 93.01 रुपए, रीवा में 94.12 रुपए और उज्जैन में 92.44 रुपए है।

इन राज्यों में बदला भाव

शनिवार को असम, गोवा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में वृद्धि हुई है। तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़ और बिहार में गिरावट गिरावट देखने को मिली है।

क्रूड ऑयल में गिरावट

ग्लोबल मार्केट में आज कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड 0.85% कमी के साथ 82.96 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 1.06% कमी के साथ 78.11 डॉलर प्रति बैरल है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews