अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, छत्तीसगढ़-एमपी में बढ़ गए दाम, यहाँ मिली राहत, चेक करें 24 अक्टूबर का ताजा भाव 

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट हो चुकी हैं। गुरुवार को कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। आइए जानें आपके शहर का क्या हाल है?
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 24 अक्टूबर गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, तमिलनाडु, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा और गोवा में गिरावट आई है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की 87.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल की 90.76 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपये और डीजल की 92.44 रुपये प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) 

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 24 अक्टूबर को ब्रेंट क्रूड 1.25% वृद्धि के साथ 75.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 1.40% वृद्धि के साथ 71.76 डॉलर प्रति बैरल है।

मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Fuel Prices Today) 

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। अगरमालवा, अलीराजपुर, छतरपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डींडोरी, हरदा, होशंगाबाद, जबलपुर, रायसेन और सतना में फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है। राजगढ़ और नरसिंहपुर में एक रुपये से अधिक की वृद्धि पेट्रोल के भाव में हुई है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सागर, रतलाम, पन्ना, रीवा, मंदसौर, खरगोन, झाबुआ, धार, बैतूल, अशोकनगर और अनूपपुर में गिरावट देखने को मिली है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.92 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, रीवा में 108.73 रुपये और उज्जैन में 106.84 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 92.28 रुपये, ग्वालियर में 91.78 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, रीवा में 93.94 रुपये और उज्जैन में 92.21 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews